Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एनएसएस इकाई और इंटर सेक्शन के संयुक्त तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय के एनएसएस इकाई और इंटर सेक्शन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अपने राज्य "झारखंड को जाने" विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में 15 समूह ने हिस्सा लिया. सभी सवाल झारखण्ड के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, खेल, शिक्षा, उद्योग, कला, आदि से संबंधित पूछा गया. क्विज मास्टर की भूमिका प्रो. इन्दल पासवान ने निभाया वहीं स्कोरर की भूमिका प्रो सोमा सिंह और प्रो. मल्लिका शर्मा ने निभाई. टाइम कीपर प्रो. संदीप चंद्रा थे. इसे भी पढ़ें : आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-tribal-sengal-campaign-staged-a-sit-in-at-the-block-headquarters-on-world-tribal-day/">आनंदपुर

: विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी सेंगल अभियान ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

क्विज प्रतियोगिता में भगीरथ गोप व रमेश किस्कु आये प्रथम

सर्वप्रथम प्रो. सोमा सिंह ने विश्व आदिवासी दिवस मनाने की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एनएसएस और इंटर सेक्शन के प्रयास की सराहना की. प्रतियोगिता के बाद कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया. मौके पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. कंचन सिन्हा, डॉ. सींगो सोरेन, प्रो. सपना आस, प्रो. सोनल पटनायक सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे. क्विज प्रतियोगिता में भगीरथ गोप व रमेश किस्कु प्रथम, संजय सोरेन व दुलाराम मुर्मू दूसरा, कोशिक पांडा व नकुल पातर तीसरा और संजीत हेम्ब्रम ऑडियंस विजेता रहे. क्विज प्रतियोगिता के विजेता रहे इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-development-of-society-is-not-possible-without-development-of-tribal-society-dr-amar-singh/">जमशेदपुर

: जनजातीय समाज के विकास के बिना समाज का विकास संभव नही : डॉ. अमर सिंह

शहीद पार्क पावड़ा में किया गया पौधारोपण

एन एस एस द्वारा शहीद पार्क पावड़ा में 21 पौधे लागाये गये. इसमें भगीरथ गोप, भावेश भकत, मिहिर भकत, दुलाराम मुर्मू, संजय सोरेन, अभिषेक भकत, सुनीता सोरेन, ईति गोप, सुनीता मुर्मू आदि वॉलिंटियर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही