Search

 
 
 

घाटशिला : सफेद पत्थर को लेकर कारखाना में हुई छापेमारी

 
Ghatshila (Rajesh chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में अवैध सफेद पत्थरों का भंडारण एवं परिवहन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा छापामारी अभियान चला रहा है. एडीएम नंद किशोर लाल के नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर जोड़शोल स्थित कृष्णा एंड कृष्णा उद्योग का औचक निरीक्षण किया गया. एडीएम ने माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को आदेश दिया कि उक्त फैक्ट्री में ये सफेद पत्थर कहां से आ रहे हैं, इनकी कागजात की जांच करें एवं फैक्ट्री के बाहर स्टाक किया गए सफेद पत्थर की जांच करें. एडीएम ने मजदूरों से जानकारी ली. मजदूरों से पूछा कि कंपनी द्वारा क्या-क्या सुविधा दी जाती है. निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी सदानंद महतो, पुलिस निरीक्षण राजेंद्र प्रसाद दास, थाना प्रभारी अवनीश कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-martyrdom-day-of-rani-durgavati-celebrated-in-bagunhatu/">जमशेदपुर

: बागुनहातू में मना रानी दुर्गावती का शहादत दिवस

सफेद पत्थर भंडारण को ले कारखाना मालिक पर मामला दर्ज

खनन निरीक्षक सुबोध कुमार ने जोड़शोल स्थित कृष्णा एंड कृष्णा सफेद पत्थर उद्योग में एडीएम नंद किशोर लाल के निर्देश पर कंपनी के अंदर एवं बाहर रखे सफेद पत्थरों का जांच की. सभी कागजातों की जांच करने के बाद कंपनी गेट के बाहर रखे लगभग 1000 मीट्रिक टन को सफेद पत्थर को जब्त किया. कंपनी के मालिक विमल गुप्ता पर अवैध रुप से भंडारण का मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि कांड 36 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है. माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा यह मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही