Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर ने चलाया कोविड जागरुकता अभियान

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कोविड जागरुकता मिशन के तहत शनिवार को घाटाशिला के संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर ने अभियान की शुरुआत की. इसके अंतर्गत विद्यालय के दो शिक्षकों अर्पा भट्टाचार्य तथा सुदीप घोष ने विद्यालय के 5 एनसीसी कैडेट्स के साथ गालुडीह क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को कोरोना की चौथी लहर से सुरक्षित रहने का उपाय बताया. इसे भी पढ़ें :जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-the-people-of-kalikapur-village-will-bow-down-to-netaji-on-january-23/">जादूगोड़ा

: कालिकापुर गांव के लोग 23 जनवरी को नेताजी को करेंगे नमन

विद्यालय प्रबंधक ने सराहनीय कार्य के लिए टीम को दिया धन्यवाद

विद्यालय की ओर से लगभग 120 मास्क का वितरण किया गया तथा विभिन्न स्थानों में इससे जुड़े डेढ़ सौ पर्चे भी बांटे गए. इसके अंतर्गत गालुडीह मोड़, स्टेशन, बाधवान रोड आदि पर अभियान चलाया गया. शिक्षकों ने दुकानदारों तथा आम जनता से परस्पर संवाद किया, लोगों ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस मिशन के अंतर्गत विद्यालय घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी तथा आस-पास के अन्य क्षेत्रों में भी अपने अभियान को जारी रखेगा. विद्यालय प्रबंधक सह एनसीसी अधिकारी डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार तथा प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को धन्यवाद दिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncc-cadets-rehearse-the-republic-day-main-function-parade-at-police-line-ground/">जमशेदपुर

: पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का एनसीसी कैडेट्स ने किया अभ्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही