Search

 
 
 

घाटशिला : महाविद्यालय परिसर में जल्द लगेगा सोलर पावर प्लांट

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में शीघ्र ही सोलर पावर प्लांट लगाई जाएगी. इसको लेकर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी रांची के डायरेक्टर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस महाविद्यालय में 60 किलो वाट का बिजली लोड है. इस कारण बिजली खपत को कम करने हेतु 60 किलो वाट पावर प्लांट महाविद्यालय के पीजी ब्लॉक एवं प्रशासनिक भवन के छत पर सोलर पावर प्लांट लगवाया जाए. प्राचार्य डॉ. चौधरी ने बताया कि निदेशालय स्तर पर इसकी स्वीकृति मिल गई है. शीघ्र ही एजेंसी द्वारा स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-medical-student-raped-accused-doctor-arrested-after-high-voltage-drama/">बिहारः

मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

सोलर पावर प्लांट लगने से बिजली की होगी बचत

सोलर पावर प्लांट कहां लगवाया जाए, इसको लेकर प्राचार्य के साथ महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, डॉ. संदीप चंद्रा, डॉ. एसपी सिंह, प्रो. इंदल पासवान, प्रो. महेश्वर प्रमाणिक, मानिक मार्डी, प्रधान सहायक महेश्वर मार्डी ने पीजी ब्लॉक एवं प्रशासनिक भवन के छत का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद निर्णय लिया गया कि दोनों भवनों के छत पर सोलर पावर प्लांट का इंस्टॉलेशन करवाया जाएगा. ताकि पीजी ब्लॉक से पुस्तकालय एवं वाणिज्य संकाय तथा प्रशासनिक भवन से सभी कमरों, विज्ञान भवन एवं कार्यालय को कनेक्ट करवाया जा सकेगा. इस सोलर पावर प्लांट के लग जाने पर पूरा परिसर बिजली बाधित रहने पर भी जगमगाता रहेगा तथा बिजली की भी खपत कम होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही