Search

घाटशिला : व्यवहार न्यायालय में 27 को विशेष लोक अदालत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : व्यवहार न्यायालय, घाटशिला परिसर में 27 अप्रैल को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है. यह जानकारी अमित आल्डा अनुमण्डल न्यायिक दण्डाधिकारी सह सचिव अनुमण्डल विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय घाटशिला ने दी है. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर तथा अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार घाटशिला के द्वारा 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक व्यवहार न्यायालय परिसर घाटशिला में सुबह 8 बजे से समझौता बैठक होगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-birendra-rajak-became-the-president-of-ram-navami-puja-committee/">हजारीबाग

: रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने बीरेंद्र रजक
27 अप्रैल को कार्य समाप्ति तक व्यवहार न्यायालय परिसर घाटशिला में विशेष लोक अदालत का आयोजन कर मामलों का निष्पादन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस विशेष लोक अदालत में विद्युत तथा एन.आई. एक्ट संबंधी मामलों का विशेष अभियान चलाकर निष्पादन किया जाना है. पक्षकारों से अनुरोध है कि इस विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने-अपने वादों का सुलभ तरीके से निष्पादन करें. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-welcome-of-youth-ajsu-state-coordinator-abdul-jabbar/">पांकी

: युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अब्दुल जब्बार का स्वागत

मतदाता सूची में सुधार के लिए ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-Digha-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के कालचिती पंचायत अंतर्गत दीघा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार के निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची को सुधार करने की मांग की है. अनुमंडल पदाधिकारी के अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक डोमन मरांडी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि वर्ष 2001 की जनगणना के बाद से गांव के मतदाता सूची में छोटा दीघा एवं उपर दीघा के नाम से मतदाता सूची बन रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-declared-the-accused-guilty-of-murder-of-four-people/">जमशेदपुर

: चार लोगों की हत्या के आरोपी को कोर्ट दोषी करार दिया
दीघा वासियों का मतदाता पहचान पत्र भी उपर दीघा एवं छोटा दीघा के नाम से निर्गत किया जा रहा है. जो गलत है. ग्रामीणों की मांग है कि राजस्व गांव दीघा का मतदाता पहचान पत्र दीघा गांव के नाम से निर्गत हो एवं मतदाता सूची दीघा गांव के नाम से सूचीबध्य किया जाए. इसके लिए हम सभी दीघा गांव के ग्रामीण को मतदान करने में सुविधा होगी. मौके पर रंजन प्रमाणिक, भवतारण, हिमांशु प्रामाणिक, दशरथ मुर्मू, धुनोष नामाता सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-birendra-rajak-became-the-president-of-ram-navami-puja-committee/">हजारीबाग

: रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने बीरेंद्र रजक

एसएनएस विद्या मंदिर के छात्र व शिक्षक बूटकैंप में हुए शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-SNS-Vidya.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के कक्षा दसवीं की छात्रा सायोनिका महतो व नौवीं के छात्र विमान कुंभकार एवं वरिष्ठ शिक्षिका सुमिता भट्टाचार्य को कोलकाता पश्चिम बंगाल के टेक्नो इंटरनेशनल बाटानगर में आयोजित इनोवेशन, डिजाइन और उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ. इसका आयोजन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के साथ मिलकर किया था. जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के नवाचार, डिजाइन और उद्यमशीलता कौशल का पोषण करना है. इसे भी पढ़ें : मतदाता">https://lagatar.in/video-film-made-by-sailors-on-maithon-dam-for-voter-awareness/">मतदाता

जागरुकता को लेकर मैथन डैम पर नाविकों का बनाया गया वीडियो फिल्म
यह बूटकैंप देशभर के 14 राज्यों में 18 स्थानों पर आयोजित किया गया. इस दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु दोनों विद्यार्थियों एवं शिक्षिका को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने शुक्रवार को प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-accused-of-using-bottle-bomb-on-businessman-and-jmm-leader-arrested/">आदित्यपुर

: कारोबारी और झामुमो नेता पर बोतल बम चलाने के आरोपी गिरफ्तार

शव यात्रा में शामिल हुए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सदस्य

Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव निवासी हरिशंकर गिरी के इकलौते पुत्र वापी गिरी (32) का गंभीर बीमारी के कारण निधन शुक्रवार को हो गया. शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कोल्हान सदस्य आदित्य प्रधान को सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार से मिले. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-welcome-of-youth-ajsu-state-coordinator-abdul-jabbar/">पांकी

: युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अब्दुल जब्बार का स्वागत
वे शव यात्रा में शामिल होकर अंतिम विदाई दी. इस मौके पर पूर्व कालापातर के मुखिया शिवचरण हांसदा, मार्शल बास्के, अनूप नायेक, पंकज बाला, मदन घाटवारी एवं सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण शव यात्रा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-welcome-of-youth-ajsu-state-coordinator-abdul-jabbar/">पांकी

: युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अब्दुल जब्बार का स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp