Search

 
 
 

घाटशिला : आदिम विकास पुस्तकालय समिति को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिम विकास पुस्तकालय समिति चेंगजोड़ा को जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने रविवार को खेल सामग्री उपलब्ध कराई. समिति के लोगों ने खेल सामग्री की मांग की थी. गोल पोस्ट पूरी तरह जर्जर हो चुका है. जिला परिषद सदस्य ने बताया कि पूरी तरह जर्जर हो चुकी गोल पोस्ट से खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती थी. इसके आलावा मुर्मू ने समिति के सदस्यों को जर्सी भी उपलब्ध कराई. उन्होंने बताया कि पांच करोड़ की लागत से फुटबॉल मैदान का सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव है. इसके लिए समिति के सदस्यों ने डीपीआर सौंपा है. बहुत जल्द योजना को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा. समिति के सदस्यों ने जिला परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wife-eloped-with-lover-after-one-month-of-marriage-fir-in-police-station/">जमशेदपुर

: शादी के एक माह बाद ही प्रेमी संग भागी पत्नी, थाने में प्राथमिकी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही