Search

घाटशिला : विद्यार्थियों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

Ghatshila (Rajesh Chobwey) : घाटशिला प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित झाटीझरना गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने सोमवार को शिक्षक डॉ कमर अली के नेतृत्व में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई. जागरूकता रैली में ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि 25 मई 2024 को मतदान करने के लिए अपने बूथ पर जरूर जाएं. मतदान आपका अपना अधिकार है. इसे भी पढ़ें : शहर">https://lagatar.in/dclr-covered-up-the-matter-of-mismanagement-in-the-city-area-only-khanapurti-in-the-name-of-investigation/">शहर

अंचल में कुव्यवस्था मामले में लीपापोती कर बैठ गए DCLR, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
मतदान से स्वच्छ और निष्पक्ष सरकार का गठन हो सके. विद्यार्थियों ने नारा लगाया कि लोकतंत्र की यही पुकार, वोट देना हमारा अधिकार. जनता दिखाएं अपनी शक्ति, नेता दिखाएं देशभक्ति. चुनाव आयोग से हमारी विनती, वीवीपीएटी के पर्चियां की हो गिनती. इन नारों से पूरा पंचायत गूंज उठा और सभी ने मतदान करने का वचन दिया. इस रैली में शिक्षकों में किशोर कुमार बांद्रा , दीपक कुमार महतो और चवन सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राजस्व">https://lagatar.in/meet-the-target-of-revenue-collection-deputy-commissioner/">राजस्व

संग्रह के लक्ष्य को करें पूरा : उपायुक्त

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में अभिभावकों को दिया निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-SNLSchool.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में सोमवार को कक्षा नर्सरी से नवम तक नव नामांकित छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों के लिए दिशा निर्देश प्रस्तुत किया गया. यह कार्यक्रम वि‌द्यालय के मल्टीमीडिया सभागार में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में लगभग 100 अभिभावक उपस्थित थे. कार्यक्रम का प्रारंभ कक्षा 7,8 एवं 9 के छात्रों द्वारा स्वागत गान से किया गया. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अध्यापक सत्यरंजन दत्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. विद्यालय परिवार के मुख्य सदस्यों का परिचय शिक्षक इन चार्ज अनुप कुमार पटनायक द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संबोधन करते हुए विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने विद्यालय के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : शहर">https://lagatar.in/dclr-covered-up-the-matter-of-mismanagement-in-the-city-area-only-khanapurti-in-the-name-of-investigation/">शहर

अंचल में कुव्यवस्था मामले में लीपापोती कर बैठ गए DCLR, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल ‌द्वारा आशीर्वचन प्रस्तुत किया गया. संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन संध्या मिश्रा ने किया. शाश्वती राय पटनायक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर प्राईमरी इनचार्ज सुजाता वर्मा के साथ आनंदिता डे, नीलिमा सरकार, एस एन मुखर्जी, सौमिता सनातनी उपस्थित थी. कार्यक्रम के सफल संचालन में तकनीकी सहायता सोमनाथ डे के द्वारा की गई. इसे भी पढ़ें : अल्लू">https://lagatar.in/teaser-of-allu-arjuns-film-pushpa-2-released-release-date-of-the-film-also-revealed/">अल्लू

अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का टीजर जारी, फिल्म की रिलीज डेट भी आयी सामने

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में चलाया गया जागरुकता अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-Stikar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला की ओर से सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रभारी चिकित्सक डा. आरएन सोरेन के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को 25 मई को निश्चित रुप से वोट करने की अपील की इस दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने अपने मोबाईल के पिछे वोट करेगा 25 मई को जमशेदपुर, आपका एक वोट से फर्क पड़ता है का स्टीकर चिपकाकर लोगों को जागरुक किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-directs-former-cid-dg-to-appear/">झारखंड

हाईकोर्ट ने CID के पूर्व डीजी को दिया हाजिर होने का निर्देश
इस दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों को टेलीविजन के माध्यम से वोट को लेकर कई रोचक कहानी दिखायी. इस क्रम में प्रभारी चिकित्सक डा. आरएन सोरेन ने कहा कि चुनाव निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश है कि इस बार वोट में शत प्रतिशत मतदान करना और करवाना है. इसको लेकर सभी स्थानों में जोर शोर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सहिया को निर्देश दिया गया है कि वह घर-घर जाकर मतदाता को मतदान के प्रति जागरुक करे, ताकी मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. मौके पर बीएम मयंक सिंह के आलावा दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-shobha-yatra-taken-out-on-hindu-new-year-slogans-of-jai-shri-ram-raised/">चक्रधरपुर

: हिन्दू नववर्ष पर निकाली शोभा यात्रा, जय श्रीराम के लगे नारे

बहरागोड़ा : गोपीबल्लवपुर के महंत से कई भक्तों ने ली दीक्षा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Gopiballabpur.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहुलिया पंचायत अंतर्गत पांचाण्डो गांव में चल रहे चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन के तृतीय दिन सोमवार गोपीबल्लवपुर के महंत कृष्ण केशबानंद देव गोस्वामी महाराज विशेष तौर पर शामिल हुए.वहीं इस कार्यक्रम के दौरान शुभारंभ महाआरती से शुरू हुई.इस मौके पर 108 दिए जलाकर महंत महाराज का स्वागत किया गया. साथ ही उनको प्रणाम कर पांव स्पर्श करके पूजा-अर्चना करने के लिए ग्रमीणों की भीड़ उमड़ी. उसके तत्पश्चात शोभायात्रा निकालकर पांचाण्डो गांव की परिक्रमा की गई. सड़क पर महिलाओं ने शंख, घंटा के साथ-साथ राधे राधे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे राम हरे राम नाम गूंज उठा. इसे भी पढ़ें : अल्लू">https://lagatar.in/teaser-of-allu-arjuns-film-pushpa-2-released-release-date-of-the-film-also-revealed/">अल्लू

अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का टीजर जारी, फिल्म की रिलीज डेट भी आयी सामने
इसके बाद उनको मंडप में आने के पश्चात एक सुसज्जित कुर्सी में बैठाया गया.इस अबसर पर पश्चिम बंगाल व ओडिशा से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महंत के समक्ष दीक्षा ग्रहण की.इस भक्तिमय अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए कृष्ण रंजन साव, शिवशंकर साव, जयगोविंद साव, नित्यानंद कारेक, महादेव शीट, समिरंजन साव, गोपाल चंद्र साव, लक्ष्मीन्दर साव, लम्बोदर शीट, मनसा राम साव, अनुकूल चंद्र साव, मोतीलाल कारेक, प्रदीप कुमार साव, देबेन्द्रनाथ शीट, सत्यवान साव, मिहिर कारेक, अमल बेरा, तरुण साव,अभिजित साव, आकाश शीट, रिंकू साव, सत्यजीत कारेक आदि ने अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-women-told-the-importance-of-voting-by-designing-mehndi-on-their-hands/">गिरिडीह

: महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी डिजाइन कर बताया मतदान का महत्व
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp