Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : शिक्षक ही समाज के शिल्पकार और मार्गदर्शक – डीएसपी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : शिक्षक दिवस पर सोमवार को मुुसाबनी स्थित गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल सभागार में प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुसाबनी प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी स्कूलों के 150 से अधिक वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्य नारायण ओझा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक ध्रुव महतो, झुरो देवी हाई स्कूल के सचिव कुंदन कुमार सिंह, इंटर कॉलेज के सचिव बाबूलाल सिंह, हिमांशु पात्रो, शिवपूजन सिंह चौहान आदि उपस्थित थे. [caption id="attachment_411380" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Ghatshila-Teachers-Day-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-named-on-aman-and-vinit-in-shooting-uday-chaudhary/">जमशेदपुर

: उदय चौधरी को गोली मारने में अमन व विनित पर नामजद प्राथमिकी

शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर अतिथियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. समारोह में मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं अशोक अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों के द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया. स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य पूजन सिंह ने दिया. शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना है इन्हें मैं दिल से सेल्यूट करता हूं. आज जो कुछ हूं अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में शिक्षक की कृपा से हूं. शिक्षक हमारे लिए हमेशा पूजनीय एवं वंदनीय हैं. उन्होंने कहा शिक्षक समाज के शिल्पकार और मार्गदर्शक हैं. इन्हीं से देश की दिशा एवं दशा तय होती है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-accused-of-assault-and-snatching-after-drinking-case-registered/">बोकारो

: शराब पीकर मारपीट और छिनतई का आरोप, मामला दर्ज

मंच पर भावुक हुए डीएसपी

इनकी ही नीति से शिक्षा नीति का निर्धारण होता है. शिक्षक अपने आप में महान है. अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए डीएसपी चंद्र शेखर आजाद मंच पर भावुक हो गए. उन्होंने मंच से अपने दिवंगत माता जी को प्रणाम किया. उनकी यादें ताजा कर वे काफी भावुक हो गए. उनका गला रुंध गया. उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं भी भावुक हो गए. समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर राष्ट्र निर्माता बनाने की दिशा में प्रखर प्रहरी का काम करें. विशिष्ट अतिथि डीएसपी के पिता सह सेवानिवृत्त शिक्षक ध्रुव महतो ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक को हमेशा उपार्जन और वितरण की नीति अपना कर चलना चाहिए. उन्हें हमेशा विद्या को बच्चों के बीच वितरण करने की आदत डालनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-retired-police-personnel-distributed-pens-and-copies-among-school-children-on-teachers-day/">सरायकेला

: शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत पुलिस कर्मी ने स्कूली बच्चों में पेन व कॉपी बांटे

अतिथियों ने गुरू की गरिमा व उनकी महता पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर शिक्षाविद कुंदन कुमार सिंह ने गुरु की गरिमा व उनकी महता पर प्रकाश डालते हुए कर्तव्य पथ पर चलने का आह्वान किया. इंटर कॉलेज के सचिव बाबूलाल सिंह ने भी शिक्षक दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कई ज्ञानवर्धक बातें बताई. कार्यक्रम को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता राजकुमार रोशन, मोहम्मद सुलेमान ,शिक्षक नेता उपेंद्र चक्रवर्ती आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, बेथल मॉडल स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,जे सी जे डी हाई स्कूल सहित सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही