Search

 
 
 

घाटशिला : पावड़ा पंचायत की मुखिया ने मारवाड़ी हिंदी विद्यालय का किया निरीक्षण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू ने गुरुवार को मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय घाटशिला का निरीक्षण की. निरीक्षण के क्रम में प्रधानाध्यापिका रजनी रंजन अनुपस्थित थी. प्रभारी प्रधानाध्यापक से बच्चों की उपस्थिति कम होने पर मुखिया पार्वती मुर्मू ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से कहा कि अभिभावकों संग बैठक कर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-in-full-swing-to-make-national-lok-adalat-a-success/">चाईबासा

: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर

पानी टंकी का मोटर अविलंब मरम्मत करायें : मुखिया

उन्होंने विद्यालय के पानी टंकी का मोटर खराब होने के कारण स्कूल में पेयजल की व्यवस्था सही नहीं होने के बारे में कहा कि अविलंब पानी टंकी का मोटर मरम्मत करायें ताकि बच्चों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके. इसके आगे उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन के दो-तीन कमरे की छत काफी जर्जर हो गयी है इसकी मरम्मत कराने के लिए प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव रखें. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए बच्चों के पठन-पाठन को लेकर भी बच्चों से कई सवाल की. निरीक्षण के क्रम में मुखिया के साथ 2 वार्ड सदस्य आशिक अहमद तथा झुमकी सीट उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही