Search

 
 
 

घाटशिला : द संथाली एसोसिएशन का 36वां फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : इंद्र पूजा के मौके पर द संथाली एसोसिएशन माहलीडीह की ओर से 36 वां दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में किक मारकर टूर्नामेंट का उद्धघाटन किया. उद्धघाटन मैच नहले पे दहला माहलीडीह और मार्डी स्पोर्टिंग राजदोहा के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-missing-rythus-body-recovered-from-the-pit-of-the-house/">जमशेदपुर

: घर के गड्ढ़े से बरामद हुआ लापता रथु का शव
इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं. ज्ञात हो कि इंद्र पूजा बुधवार को ऊपर पावडा स्थित मैदान में पारंपरिक रूप से किया जाएगा इस संबंध में जानकारी देते हुए रामकिशोर मुर्मू ने बताया. इस मौके पर वार्ड सदस्य वैद्यनाथ सोरेन, बैजू सोरेन, पिरु टुडू, मेघराय बेसरा, दुबराज बेसरा, हिन्दू बेसरा, राम बेसरा, पालू टुडू, सूरज टुडू, ठाकुर टुडू, निमाई बेसरा उपस्थित थे. निर्णायक मंडली में जितेन सोरेन, पवन टुडू, चिंटू टुडू, चंदन टुडू, गोपीनाथ सोरेन शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही