Search

 
 
 

जमशेदपुर : घर के गड्ढ़े से बरामद हुआ लापता रथु का शव

 
Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 गिट्टी मशीन का रहने वाला लापता रथु हांसदा (6) का शव उसके घर के सामने बने गड्ढ़ें से पुलिस ने बरामद किया है. रथु आखिर गड्ढ़े में कैसे गिरा और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को समय पर कैसे नहीं मिली. इसकी जांच पुलिस कर रही है. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-arrested-after-killing-wife-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकानेवाला पति गिरफ्तार

सोमवार की दोपहर से था लापता

रथु हांसदा के परिवार के लोगों ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर से ही घर से लापता हो गया था. इसके बाद से ही परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. परिवार के लोग सोमवार को ही बिरसानगर थाने पर गये थे और घटना की लिखित शिकायत की थी. अंततः उसका शव घर के सामने बने छोटे से गड्ढ़े से बरामद हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-udays-condition-is-critical-even-on-the-third-day-after-being-shot-on-the-head/">जमशेदपुर

: सिर पर गोली लगने के बाद तीसरे दिन भी उदय की हालत है नाजुक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही