Search

 
 
 

घाटशिला : गालूडीह स्कूटी एवं बाइक की टक्कर में तीन घायल

 
Ghatshila : घाटशिला के गालूडीह थाना क्षेत्र के केशरपुर मुख्य सड़क पर भालूकखुलिया के पास शुक्रवार को स्कूटी एवं बाइक की टक्कर में ‌‌स्कूटी सवार बड़बिल के रसराज भकत एवं जमाईपाड़ा निवासी गौरी शंकर गोप दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. आस पास के लोगों ने दोनों घायलों को निरामय हेल्थकेयर पहुंचाया. बड़बिल निवासी मोटर साइकिल सवार महेश भकत को हल्की चोट लगी. घटना के बाद पुलिस ने दोनों स्कूटी और बाइक को जब्त कर लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Ghatshila-Baike-6-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-70-year-old-injured-after-being-hit-by-bike-mgm-referred/">सरायकेला

: बाइक के धक्के से 70 वर्षीय वृद्ध घायल, एमजीएम रेफर
मिली जानकारी के अनुसार रसराज भकत और गौरी शंकर गोप स्कूटी से गालूडीह जा रहे था. इधर विपरीत दिशा में गालूडीह से बड़बिल जा रहे महेश भकत ने गलत साइड से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. तीनों सड़क पर गिर गये. गौरी शंकर गोप का पांव टूट गया. रसराज भकत को सिर सहित शरीर पर चोटें आईं. गौरीशंकर गोप को झाड़ग्राम ले जाया गया और रसराज भकत का निरामय में इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही