Search

 
 
 

सरायकेला : बाइक के धक्के से 70 वर्षीय वृद्ध घायल, एमजीएम रेफर

 
Seraikela : सरायकेला चाईबासा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार के शाम करीब 6:30 बजे घटी एक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार बाईक के ठोकर लगने ने 70 वर्षीय वृद्ध सुधीर कुंभकार बुरी तरह घायल हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा टांगरानी निवासी सुधीर कुंभकार गांव में ही मुख्य मार्ग पर गोलदारी की दुकान चलाते है.शाम को दुकान से घर जाने के क्रम में सरायकेला से पांपडा़ जा रही तेज रफ्तार बाईक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए.जिसके बाद स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को रोड एम्बुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-film-siringsia-1837-won-best-film-award-at-iimc-film-festival-2022/">जमशेदपुर:

आईआईएमसी फिल्मोत्सव 2022 में फिल्म “सिरिंगसिया-1837” ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही