Search

 
 
 

घाटशिला : 21 वर्षीय युवती के बच्चेदानी से ऑपरेशन कर निकाला गया ट्यूमर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : स्वर्णरेखा नर्सिंग होम के चिकित्सकों की टीम ने ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले की रहने वाली एक अविवाहित 21 वर्षीय युवती का रविवार को सफल ऑपरेशन कर बच्चेदानी से ट्यूमर निकाला. इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वर्णरेखा नर्सिंग होम के सर्जन डॉ. देवनाथ, डॉ. श्याम चंद्र बास्के एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोमनाथ साहा ने संयुक्त रूप से बताया कि ओडिशा की युवती सागरिका नायक के बच्चेदानी में ट्यूमर था. वह काफी जगह इलाज के लिए गई हर जगह बच्चेदानी निकालने की बात की गई. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-nia-raids-again-on-pfi-hideouts-in-phulwari-sharif-and-darbhanga/">बिहार

: फुलवारी शरीफ और दरभंगा में PFI के ठिकानों पर NIA का फिर छापा

पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं दोनों मरीज

स्वर्णरेखा नर्सिंग होम ने इस ऑपरेशन को चैलेंज के रूप में लेते हुए चिकित्सकों की टीम ने बच्चेदानी को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को निकाला. वहीं एक अन्य ऑपरेशन में मुसाबनी प्रखंड की रहने वाली जरीना बीवी के पेट से साढ़े 11.5 किलो का ट्यूमर निकाला गया. दोनों ऑपरेशन में लगभग 3 घंटे का समय लगा. दोनों मरीज पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं. इस ऑपरेशन में नर्सिंग होम की पूरी टीम जुटी रही. टीम में एनेस्थीसिया के डॉक्टर डॉ. सुना राम मांझी एवं रंजीत ठाकुर तथा कई नर्स शामिल थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही