Search

 
 
 

घाटशिला : नुतनडीह में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शुभारंभ

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड स्पोर्ट्स क्लब नुतनडीह के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शुभारंभ शनिवार को हुआ. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने फीता काटकर व फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उद्घाटन मैच सोरेन टाइगर जादूगोड़ा और रूसिका एक्सप्रेस घाटशिला के बीच खेला गया. क्लब के अध्यक्ष डोमन चंद्र मुर्मू और संरक्षक मोनो सामद ने बताया कि नुतनडीह में इस वर्ष 46वां टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adi-mahalakshmis-chariot-reached-jugsalai-grand-welcome-with-gaiety/">जमशेदपुर

: जुगसलाई पहुंचा आद्य महालक्ष्मी का रथ, गाजे-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

रविवार को खेला जाएगा फाइनल मैच

वहीं, फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा. विजेता टीम को 50 हजार, उपविजेता को 40 हजार व दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 20-20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके आलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे. इस अवसर पर डोमन चंद्र मुर्मू, मोनो सामद, सत्यऋषि सामद, सुनील सामद, बिराम हांसदा, रंजीत हांसदा, बबलू मुर्मू, रायसेन सोरेन समेत कमेटी के अनेक सदस्य उपस्थित थे. मैच की रनिंग कॉमेंट्री होपना मुर्मू कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-maa-durga-will-be-invoked-with-traditional-dashai-dance-at-chowka/">चांडिल

: चौका में पारंपरिक दशई नाच के साथ किया जाएगा मां दुर्गा का आह्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही