Search

घाटशिला : बुरुडीह डैम किनारे दो दुकान जलकर खाक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के बुरुडीह डैम स्थित दो झोपड़ीनुमा दुकान में बुधवार को आग लग गई. इससे दोनों दुकान जलकर खाक हो गई. दुकानदार कार्तिक भुइयां तथा अनंत भुइयां ने बताया कि होली के त्योहार पर कम लोग ही डैम घूमने आते हैं. इसी कारण कई दुकानदार डैम की साफ-सफाई में लगे हुए थे. सफाई के बाद जमा कचरे को आग लगा दिया गया. इसे भी पढ़ें : नक्सली">https://lagatar.in/four-crpf-jawans-injured-in-naxalite-attack-will-get-compensation-home-department-approves/">नक्सली

हमले में घायल CRPF के चार जवानों को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग ने दी स्वीकृति
इसके बाद उसे बुझा कर दुकान में आकर भोजन करने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक दुकान में तेज लपटें उठ गईं किसी तरह कुछ सामान निकाल पाए देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर खाक हो गया. आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि हो सकती है थोड़ी बहुत आग बच गई होगी, जिसकी चिंगारी उड़कर झोपड़ी में गिरी होगी. इससे आग लग गई. इसकी जानकारी मुखिया तथा जिला परिषद सदस्य को भी दी गई है. सीओ से मिलकर मुआवजे की मांग की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp