Search

घाटशिला: गालूडीह में ट्रेन से कट कर अज्ञात महिला और पुरुष की मौत

Ghatshila: गालूडीह स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास डाउन लाइन पर सोमवार को डाउन नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस से कटकर एक अज्ञात महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष और पुरुष की उम्र लगभग 54 वर्ष बताई जा रही है. सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस और रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों लाश को कब्जे में कर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भेजा गया है. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-parameshwara-hembram-intensifies-election-campaign-is-the-chief-candidate-in-chingra-panchayat/">बहरागोड़ा:

परमेश्वर हेंब्रम ने चुनाव अभियान तेज किया, चिंगड़ा पंचायत में हैं मुखिया प्रत्याशी

पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी

घाटशिला के समाजसेवी काली राम शर्मा के सहयोग से क्षत-विक्षत लाशों के हिस्‍सों को एकत्रित किया गया. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि मृत पुरुष और महिला घूम-घूम कर प्लास्टिक, बोतल और टीन चुना करते थे. लाश के पास एक बोरे में ऐसी सामग्रियां पाई गई. आशंका जताई जा रही है कि मृत पुरुष और महिला पश्चिम बंगाल के हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-different-claims-on-dalma-hunting-festival/">जमशेदपुर:

दलमा शिकार पर्व पर अलग-अलग दावे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//