Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में ''वसुंधरा दिवस'' का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में सोमवार को वसुंधरा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर पंचम वर्ग के बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ प्रस्तुत की. आज का सुविचार छात्र संचित एवं मोनिका चटर्जी ने भाषण के माध्यम से बच्चों को पृथ्वी बचाने का संदेश दिया. कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के छात्र- छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत गीत के माध्यम से सभी के बीच भविष्य में होने वाली समस्याओं जैसे- पानी बिजली, प्लास्टिक, ग्लोबल वार्मिंग आदि के बारे में अवगत कराया गया और साथ ही इससे बचने के कई सुझाव दिए गए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-three-accused-of-opium-smuggling-sentenced-to-10-years-each/">किरीबुरु

: अफीम तस्करी के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा
इस मौके पर विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, एवं प्राइमरी इंचार्ज सुजाता वर्मा उपस्थित थे. विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने बच्चों को पृथ्वी का ध्यान बिल्कुल अपनी मां की तरह रखने को कहा. साथ ही पानी बचाने, पेड़ लगाने तथा पृथ्वी की महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ``वसुंधरा दिवस`` की हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सदानंद सदन की जेनिफर सिंह, सौमिता सनातनी, पल्लवी साहा मौमिता मदीना एवं सोमनाथ दे ने अहम भूमिका निभाई. अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें : विशेश्वर">https://lagatar.in/visheshwar-ojha-murder-case-main-accused-haresh-and-brajesh-sentenced-to-rigorous-life-imprisonment/">विशेश्वर

ओझा हत्याकांड : आठ साल बाद मुख्य आरोपी हरेश व ब्रजेश को सश्रम आजीवन कारावास, पांच अन्य को 10 साल की सजा

बहरागोड़ा : भीषण गर्मी में पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Peyjal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुडी पंचायत अंतर्गत गठनसाई के हरि मंडप के समीप मे लगी सोलर जलमीनर पिछले कई दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा हुआ है. इसके कारण ग्रामीण तथा राहगीरों को इस भीषण गर्मी में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-three-accused-of-opium-smuggling-sentenced-to-10-years-each/">किरीबुरु

: अफीम तस्करी के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा
साथ ही इस कड़ी धूप में ग्रामीणों को दूसरे टोले मैं अवस्थित जलमीनार से अपना प्यास बुझाने पड़ रहा है. वहीं इस ओर किसी जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग की ओर से ध्यान नहीं देने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इस मौके पर ग्रामीणों मृत्युंजय मन्ना, जमुना मन्ना, शकुंतला मन्ना, पदमा मन्ना, मानिक मंडल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही