Search

 
 
 

Ghatshila : पुतरु टोल प्लाजा के समीप दूसरे दिन भी हुई वाहन जांच

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को दूसरे दिन भी एसडीओ सच्चिदानंद महतो के नेतृत्व में पुतरु टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान लगभग 5 लाख रुपए जुर्माना की वसूली की गई. विभिन्न वाहनों से फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, परमिट, टैक्स आदि कागजातों की जांच की गई. यातायात नियमों का अनुपालन पर विशेष जोर था कि चालक सीट बेल्ट लगाकर वाहन चला रहे हैं या नहीं. जांच के दौरान कोई भी कागजात फेल रहने पर जुर्माना वसूला गया. जांच अभियान के दौरान चार चक्का वाहन से लेकर ट्रक एवं बसों के कागजात की जांच की गई. वाहन जांच अभियान में घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार रहित अन्य पदाधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-bihars-first-servo-lounge-opened-in-dimna/">Jamshedpur

: डिमना में खुला-झारखंड बिहार का पहला सर्वो लॉउंज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही