Search

 
 
 

घाटशिला : डीलर से राशन लेने के लिए रात से ही ग्रामीण लगते हैं लाइन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आपूर्ति विभाग की लचर व्यवस्था के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राशन लेने के लिए रात से ही लाइन लगानी पड़ती है. सुबह जाने पर राशन खत्म होने की बात डीलर द्वारा कही जाती है. यह मामला घाटशिला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र झाड़बेरा तथा ढ़काकमल गांव का है. सैकड़ों की संख्या में शुक्रवार को ग्रामीणों ने अपनी शिकायत लेकर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव से मिलकर जानकारी दी. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जामनी कांत टूडू नामक डीलर से राशन ग्रामीण उठाते थे अनियमितता की शिकायत होने पर आपूर्ति विभाग द्वारा कदमबाहा महिला समिति के वहां कार्ड धारियों को स्थानांतरित कर दिया गया. पिछले 8 माह से कदमबाहा महिला समिति डीलर के द्वारा यह कह कर लोगों को एक दिन ही राशन दिया जाता है कि आवंटन कम है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employees-of-golmuri-club-will-get-maximum-bonus-of-rs-5250/">जमशेदपुर

: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 51250 रुपए बोनस
इसलिए ग्रामीण रात से ही लाइन लगाकर रहते हैं क्योंकि 100 कार्डधारियों में मात्र 60 कार्डधारी को ही राशन मिलेगा. इसके बाद खत्म हो जाता है. इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी से बात कर तत्काल मामले का निपटारा करने तथा जामिनी कांत टूडू नामक राशन डीलर पर कानूनी कार्रवाई कर ग्रामीणों को वितरण नहीं किया गया राशन उस से वसूला जाए. इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए. मौके पर सुमी सोरेन, जानकी हांदसा, लक्ष्मी मंडी, पारो मुर्मू, फुलमनी मुर्मू, सावित्री कर्मकार, शिव मंडल मानकी, सालखन सोरेन, मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही