Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की मजबूती में बदलेंगे- प्रदीप बालमुचू

Advertisement
Advertisement
Ghatshila: घाटशिला के पूर्व विधायक प्रदीप बालमुचू कांग्रेस में वापसी के बाद जादूगोड़ा में सुस्त पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने की कवायद में जुट गए हैं. मंगलवार को उन्होंने जादूगोड़ा का दौरा किया. यूसील अस्पताल चौक के कंपनी के श्रमिक संगठन जादूगोड़ा लेबर यूनियन के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पूर्व विधायक प्रदीप बालमुचू ने कांग्रेसियों का उत्साह बढ़ाया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी वापसी से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों का उत्साह बढ़ा है व इस  उत्साह को संगठन की मजबूती में लगाएंगे. इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां:">https://lagatar.in/seraikela-kharsawan-raiding-campaign-against-illegal-liquor-1200-kg-java-mahua-destroyed/">सरायकेला-खरसावां:

अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान, 1200 किलो जावा महुआ नष्‍ट किया

कांग्रेस ही कर सकती है आदिवासियों का भला

उन्होंने आगे कहा कि राज्य और देश को कांग्रेस ही चला सकती है. उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में आदिवासियों का कांग्रेस से दूरी बढ़ी है, जिसे जल्द पाटा जाएगा. आदिवासियों का भला कांग्रेस ही कर सकती है. अन्य दल सिर्फ लालच दे सकते हैं. इस मौके पर यूनियन महामंत्री सुरजीत सिंह, दामू नायक, राममूर्ति, सीनू राव, अग्नू महतो, किरण बागे, मंगल सिंह बंकिरा, सत्यपाल सिंह, मंजू आलम, विजय कुमार, शिवा कुट्टी, बीटी बोदरा शमशेर खा, बबलू प्रसाद समेत भारी संख्या कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें:एक">https://lagatar.in/on-one-hand-the-state-lawyers-remained-united-on-the-other-hand-kheer-distributed-in-ranchi-bar-premises-in-protest-against-the-boycott-of-work/">एक

तरफ राज्य के वकील रहे एकजुट, दूसरी ओर कार्य बहिष्कार के विरोध में रांची बार परिसर में बंटी खीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही