Search

 
 
 

घाटशिला : ऊपर पावड़ा में पूरे विधि-विधान से की गई भगवान इंद्र की पूजा अर्चना

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत ऊपर पावड़ा में बुधवार की शाम भगवान इंद्र की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पुजारी गणेश सबर ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की. इसके पहले कमेटी के सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ रंकिनी मंदिर घाटशिला में जाकर पूजा अर्चना की. वहां से लौटने के पश्चात 100 फीट लंबे छतरी को श्रद्धालुओ ने खींचकर आसमान में लहराया. भगवान इंद्र की पूजा अर्चना के साथ ही झमाझम बारिश हुई. इसका उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-union-organized-teacher-honor-ceremony-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में छात्र संघ ने किया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

पिछले कई वर्षों से होती या रही पूजा

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने बताया कि कई सालों से ऊपर पावड़ा में इंद्र पूजा होती या रही है. यहां के ग्रामीण आज तक इस परंपरा को कायम रखे हुए है. जनता की खुशहाली के लिए भगवान इंद्र की बड़ी शिद्दत के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए वर्तमान युवा पीढ़ी पर जिम्मेदारी आ गई है. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि इंद्र पूजा के 57 वें वर्ष में मेरे अनुशंसा पर ऊपर पावड़ा के ग्रामीणों को आदिवासी संस्कृति व कला केंद्र भवन बना कर तोहफा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-75-players-auctioned-in-shibu-ranjan-khan-memorial-rural-premier-league/">चाकुलिया

: शिबू रंजन खां मेमोरियल रूरल प्रीमियर लीग में 75 खिलाड़ियों की हुई नीलामी
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर ग्राम प्रधान राम मुर्मू, बास्ता बेसरा, विनय मुर्मू, दासमात बेसरा, सुगदा हांसदा, ब्रजेश सोरेन, मंगल हेम्ब्रम, रामसाय बेसरा, विश्वनाथ बास्के, चरण हेम्ब्रम, सुनील मुर्मू, मायसा मुर्मू, लखन टुडू समेत कमेटी के अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही