Search

 
 
 

घाटशिला : धूमधाम से मनाई गई मां बिपत्तारिणी की पूजा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मां बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना मंगलवार को कशीदा दुर्गा मंडप में धूमधाम से किया गया. इसके अलावा घाटशिला रंकनी मंदिर, बराजुड़ी काली मंदिर सहित गालूडीह, मऊभंडार, टुमांगडूंगरी आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक रूप से मां बिपत्तारिणी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. काफी संख्या में महिलाएं मां बिपत्तारिणी की पूजा में शामिल हुई. ऐसा माना जाता है कि मां बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना से मां भक्तों का कष्ट निवारण करती है. घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है. इसे भी पढ़ें :  बिहार">https://lagatar.in/bihar-amit-shahs-public-meeting-on-june-29-in-lalan-singhs-stronghold/">बिहार

: ललन सिंह के गढ़ में 29 जून को अमित शाह की जनसभा
कशीदा दुर्गा मंडप में पुजारी छोटका भट्टाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराया. पुजारी ने बताया कि इस पूजा में मुख्य रूप से कटहल अनारस एवं अन्य मौसमी फलों का भोग लगाकर मां की पूजा अर्चना की गई. लाल धागे में दुर्वा घास बांधकर धागे को धारण करने से कोई भी बाधा नहीं आती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही