Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अंचलाधिकारी ने बालू लदे चार हाइवा को किया जब्त

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला तथा गालूडीह थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी ने बुधवार को अहले सुबह अवैध रूप से बालू लदे चार हाइवा को जब्त किया है. सभी वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. इस कार्रवाई के संबंध में अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा स्थित टोल प्लाजा के समीप दो हाइवा को रोका गया. पूछताछ व जांच पड़ताल करने पर चालक ने किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिखाया जिसके बाद वाहनों को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. जबकि घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलपाल चौक के समीप दो हाइव को जब्त कर घाटशिला थाने के हवाले किया गया है. खनन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है. जांचोपरांत चारों जब्त वाहन के मालिक व चालक पर मामला दर्ज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-it-is-unfortunate-not-to-nominate-odia-and-bangla-educationist-in-jack-board-dr-shadangi/">बहरागोड़ा

: जैक बोर्ड में ओडिया और बांग्ला का शिक्षाविद मनोनीत नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. षाड़ंगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही