Search

 
 
 

घाटशिला : काशिदा में एनएच 18 पर बाराती गाड़ी पलटने से 23 घायल

 
  • घायलों में 6 गंभीर, बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कशीदा गांव स्थित एनएच 18 फोरलेन पर शुक्रवार को बाराती गाड़ी पलटने से 23 लोग घायल हो गया. घाटशिला थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन एवं डॉ सुबोधिनी सरदार ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-candidate-sita-soren-filed-nomination-from-dumka-lewis-marandi-and-babulal-were-present/">भाजपा

प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका से नामांकन किया, लुईस मरांडी व बाबूलाल रहे मौजूद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Ghatshila-Kashida-NH-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना के संबंध में घायल गणेश भूमिज ने बताया कि चाकुलिया थाना क्षेत्र के भालूकनाला गांव से नारगा गांव बारात गए थे, वापस लौट के दौरान पिकअप वैन के चालक ने फोरलेन के डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ा देने के कारण गाड़ी पलट गई. गाड़ी पर सवार सभी लोगों को चोट लगी है. घायलों मुख्य रूप से गणेश भूमिज, रवि मुंडा, भवतोश सिंह, बंदी राम मुंडा, कृष्ण मुंडा, मंगल मुंडा, चिंता भुमिज, चामटु भूमिज, मोहन भूमिज, गोपी मुंडा, ठाकुर मुंडा, अरूप सरदार, राजेंद्र मुंडा, बैद्यनाथ मुर्मू, चुनाराम मुंडा सहित अन्य घायल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही