Search

घाटशिला : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिक शर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की. बैठक में पंचायत सचिव एवं बीएलओ के साथ चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की. प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिक शर्मा ने पर्यवेक्षक एवं बीएलओ से बूथ पर पानी की व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-motor-dealer-association-celebrated-holi-milan/">रांची

मोटर डीलर एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन
उन्होंने सभी को बूथो पर आवश्यक तैयारी के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दी. बीएलओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कई विद्यालय को दूसरे विद्यालय भवन में मर्जर किए जाने से उन भवनों के बुथ को लेकर हो रही कठिनाई पर भी चर्चा किया गया. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए. बैठक में बीपीआरओ जय प्रकाश पंडित, पंचायत सचिव धरमू ऊरांव सहित पर्यवेक्षक तथा बीपीओ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/six-road-robbers-caught-in-latehar-many-items-including-weapons-and-bullets-recovered/">लातेहार

में छह सड़क लुटेरे धराये, हथियार-गोली समेत कई सामान बरामद

अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्था पर प्रखंड अध्यक्ष ने व्यक्त की नाराजगी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-Anumandal-Hospital-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमण्डल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ तथा जनरल फिजिशियन की पदस्थापना नहीं होने से नाराज माझी पारगाना माहाल के प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल पहुंचा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति में परम्परागत स्वव्याखन व्यवस्था माझी पारगाना माहाल के प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बाहादुर सोरेन ने प्रधान लिपिक से मिलकर नाराजगी व्यक्त किया. अनुमण्डल अस्पताल के प्रधान लिपिक संग्राम मुर्मू ने जानकारी दिया की अस्पताल में 14 चिकित्सकों के स्थान पर मात्र 8 चिकित्सक ही कार्यरत है. 83 स्वास्थ्य कर्मियों के स्थान पर 22 कर्मी ही पदस्थापित हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-motor-dealer-association-celebrated-holi-milan/">रांची

मोटर डीलर एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन
इसके अलावा सफाई कर्मी, ड्रेसर सहित अन्य मैनपॉवर की काफी कमी है. बहादूर सोरेन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेन्द्र नाथ सोरेन से फोन पर संपर्क कर चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द चिकित्सक बहस नहीं होता है तो यह मुद्दे को जन आंदोलन का रुप दिया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से सुधीर कुमार सारेन, माझी बाबा सुराई मुर्मू, विपिन सोरेन, ग्राम प्रधान बदल चौदरी, जयपाल मुर्म, मृनाल महतो शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-motor-dealer-association-celebrated-holi-milan/">रांची

मोटर डीलर एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन

घाटशिला : जेके काॅलेज में विश्व जल दिवस सह होली मिलन समारोह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-JKM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जामिनी कल्याणी काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट सांइस एंड काॅमर्स कालेज सालबनी में शुक्रवार को विश्व जल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर प्रो. सुशांति कुमारी ने विश्व जल के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन है इसलिए जल को बचाकर रखना है. आने वाली पीढ़ी के लिए इसकी जानकारी दी. इसमें डिग्री और बीएड दोनों संकाय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे. विश्व जल दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में बीएड कि छात्रा बबीता महतो का प्रथम स्थान रहा है और बंदना सोरेन ने द्वितीय स्थान प्राप्त की. समापन के दौरान होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/two-news-from-simdega-sdo-held-a-meeting-food-safety-team-raided-hotels/">सिमडेगा

की दो खबरें : एसडीओ ने की बैठक।। खाद्य सुरक्षा की टीम ने होटलों में की छापेमारी
इसमें विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि हमारा देश विभिन्नताओ का देश है. फिर भी हम सब एक हैं और बुराई में अच्छाई कि जीत का प्रतीक होली है. होली मिलन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें बीएड संकाय के छात्राओं ने होलिया में उड़े रे गुलाल पर नृत्य प्रस्तुत कि एवं संथाली नृत्य किया. महाविद्यालय की डाॅ मौसमी महातो, गीताश्री कालिंद, विवेक रंजन कुईला, दुली रानी मुर्मू, सुषमा अर्चना, टोपनो अनु मिस्र स्वाति गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-banks-should-make-their-customers-aware-about-voting-ddc/">साहिबगंज

: अपने ग्राहकों को मतदान के प्रति जागरूक करें बैंक- डीडीसी

घाटशिला : ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल दाहीगोड़ा में मना होली मिलन 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-OXFORD.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल दाहीगोडा में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया. होली मिलन समारोह के दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर विद्यालय की सचिव शिल्पी सरकार ने विद्यार्थियों को होली के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि देश अनेकताओं में एकता है. कई समुदाय के लोग हैं परंतु हम एक दूसरे के साथ आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए एक दूसरे का त्यौहार खुशी से मनाते हैं. होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इसलिए आपस में मिलकर त्योहार मनाएं. मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-parties-did-not-like-kejriwals-arrest-rahul-gandhi-said-the-dictator-of-the-country-wants-to-create-a-dead-democracy/">विपक्षी

दलों को केजरीवाल की गिरफ्तारी रास नहीं आयी, राहुल गांधी ने कहा, देश का तानाशाह एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है….

बहरागोड़ा : जागधा के ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया सरहुल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Bahragora-Jagdha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजलाबांध पंचायत अंतर्गत जागधा गांव के ग्रामीणों ने जाहेर थान में शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से सरहुल मनाया गया.जिसमें सर्वप्रथम पुजारी दुर्गा हेंब्रम ने मारंगबुरू,जाहेर आयो,मड़ेको,तुरुईको की पूजा अर्चना किया.पूजा समाप्ति के तत्पश्चात मादर व धुमसा के ताल में बाहा नृत्य किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/six-road-robbers-caught-in-latehar-many-items-including-weapons-and-bullets-recovered/">लातेहार

में छह सड़क लुटेरे धराये, हथियार-गोली समेत कई सामान बरामद
इसका आनंद आसपास से आए हुए ग्रामीणों ने लुप्त उठाया. वहीं सरहुल पर्व को सफल बनाने के लिए राजीव मुर्मू, शाल खान हेंब्रम, नव कुमार मुरमू, करण हंसदा, चांदू मुर्मू, भागवत सोरेन, सुशील हेंब्रोम, जयपाल हेंब्रम,मदन टुडू, सुखलाल सोरेन सहित जागधा ग्राम वासी लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/high-courts-decision-reserved-on-anticipatory-bail-of-father-and-wife-suspended-engineer-in-chief-virendra-ram/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम के पिता व पत्नी की अग्रिम बेल पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

डुमरिया : नये बीडीओ का किया गया स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Dumaria-BDO-Swagat.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड में पदस्थापित नये बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू का स्वागत शुक्रवार को शॉल ओढ़ाकर और सरना डायरी देकर किया गया. छात्र नेता उदय मुर्मू ने बीडीओ से क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया. बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ने प्रखंड में विकास कार्यों में तेजी गति और पारदर्शिता के साथ कराने का भरोसा दिया. इस मौके पर युवा छात्र नेता उदय मुर्मू और समाजसेवी हरीश देवगम उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/holi-is-a-festival-of-colors-resolve-to-give-up-old-grudges-and-start-a-new-one-chief-district-judge/">होली

रंगों का त्यौहार, पुराने विद्वेष को त्याग नई शुरुआत की लें संकल्प : प्रधान जिला जज

बहरागोड़ा : बीएड विभाग में मना होली मिलन एवं बाहा पर्व

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Bahragora-BED-Holi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : शुक्रवार को बहरागोड़ा महाविद्यालय के बी.एड विभाग में होली मिलन एवं बाहा पर्व की पूर्व बेला में एख कार्यक्रम आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा के आदेशानुसार मनाया गया. इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. मौके पर उपस्थित B.Ed विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ जीतेन्द्र कुमार ने कहा होली एवं बाहा का पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : औद्योगिक">https://lagatar.in/industrial-training-officer-candidates-demand-release-of-results-from-jssc/">औद्योगिक

प्रशिक्षण अधिकारी के अभ्यर्थियों ने JSSC से की रिजल्ट जारी करने की मांग
कोई भी त्योहार समाज को संदेश देता है कि आपसी प्रेम, मोहब्बत, सौहार्द बनाए रखें. गांवों की खुशहाली, समृद्धि एवं विकास में ये एकजुटता का बड़ा ही महत्व है.इस अवसर पर B.Ed विभाग के छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य, भाषण एवं कई तरह कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस अवसर पर शिक्षा संकाय के विद्वान शिक्षकगण डॉ भक्तबंधु नायक, राजीव प्रियदर्शनम, समीर कच्छप, डॉ डी. के. चौधरी, संजय केरकेट्टा, गोपाल दास, समरेन्द्र रंजन सिंह ने भी आशीष वचनों द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp