Search

घाटशिला : किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने की नुक्कड़ सभा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : देश के अन्नदाता किसानों के आंदोलन के समर्थन में तथा इलेक्ट्रोल बॉण्ड के दुरुपयोग, केंद्र सरकार की तानाशाही, निरंकुश्ता, बर्बरता एंव अन्याय एवं 10 साल के खिलाफ झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा मऊभंडार में शुक्रवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-second-day-of-fast-of-jmm-workers-said-hemant-was-sent-to-jail-after-conspiring/">रांचीः

झामुमो कार्यकर्ताओं के उपवास का दूसरा दिन, कहा- हेमंत को साजिश कर भेजा गया जेल
चक्रवर्ती ने कहा की केंद्र सरकार जुल्म, निरंकुशता एवं बरबरता की सारी हदो को पार कर दिया है. देश का अन्नदाता किसान एक बार फिर आंदोलन की राह पर है साल 2020-21 में किसानो ने कड़ी सर्दी में दिल्ली में आंदोलन किया था जिसमे लगभग 800 किसानो की मृत्यु हो गया थी.पिछले आंदोलन में किसानों ने कुछ मांग किया था जिसपर केंद्र सरकार ने मांगों को पूरा करने का वादा किया था जिसके बाद किसानों ने आंदोलन ख़त्म कर दिया था. परंतु बहुत दुख की बात है उनके मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-abua-house-is-incomplete-due-to-lack-of-sand-laborers-also-unemployed/">हजारीबाग

: बालू के अभाव में अधूरा पड़ा है अबुआ आवास, मजदूर भी बेरोजगार
केंद्र सरकार का वादा एक बार फिर जुमला ही साबित हुआ. क्या देश के अन्नदाता किसानों की ये मांग जयाज नहीं है. परंतु केंद्र की निरंकुश तानाशाही सरकार किसानो पर गोलियां चला रही है, लाठी डंडे बरसा रही है, किसानो के मार्ग पर कीले लगा रही है. किसानों के मांगों का पुरजोर समर्थन करते हैं. मौके पर घाटशिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, शेख आजाद, राजा दत्ता, बाबूराव, मुचीराम मांझी, बादल गिरी, सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : चिदंबरम">https://lagatar.in/chidambarams-worry-if-modi-comes-to-power-again-the-existence-of-regional-parties-will-be-in-danger/">चिदंबरम

की चिंता, मोदी फिर सत्ता में आये, तो क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा

घाटशिला कॉलेज में 50 केवी का लगाया जा रहा सोलर पावर प्लांट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Solar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में 50 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने का काम प्रारंभ किया गया है. यह कार्य 15 दिनों में पूर्ण हो जाने की संभावना है. गर्मी के दिनों में वर्ग कक्षा में पंखा नहीं चलने से विद्यार्थियों को तथा कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारियों को जो कठिनाइयां होती थी अब नहीं होगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि कॉलेज की आवश्यकतानुसार 100 केवी का सोलर पावर प्लांट लगवाने हेतु झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग की एजेंसी झारखंड रेनेवल डवलपमेंट एजेंसी, रांची से अनुरोध किया था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-abua-house-is-incomplete-due-to-lack-of-sand-laborers-also-unemployed/">हजारीबाग

: बालू के अभाव में अधूरा पड़ा है अबुआ आवास, मजदूर भी बेरोजगार
उनमें से तत्काल 50 केवी की स्वीकृति मिली है. इसे कॉलेज भवन के छत पर लगाया जाना प्रारंभ करवा दिया गया है. शेष 50 केवी की स्वीकृति मिलने पर नए वर्ग भवन एवं पीजी ब्लॉक के छत पर लगवाया जाएगा. कॉलेज में लग रहे सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण प्राचार्य डॉ चौधरी के साथ प्रोफेसर मित्रेश्वर, निर्मल झुनझुनवाला, अधिवक्ता राकेश शर्मा, साधु चरण पाल, डॉ एसके सिंह, डॉ संदीप चंद्रा, डॉ एसपी सिंह, प्रोफेसर महेश्वर प्रमाणिक, प्रभारी प्रधान सहायक हीरालाल शीट आदि ने किया तथा सबों ने इसे कॉलेज के लिए विशेष उपलब्धि बताया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-widespread-impact-of-strike-in-chanch-victoria-area-of-ecl-mugma-and-bccl/">धनबाद

: ईसीएल मुगमा व बीसीसीएल के चांच विक्टोरिया क्षेत्र में हड़ताल का व्यापक असर

बहरागोड़ा : सीपी आई (एम) के भारत बंद का मिलाजुला असर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-CPM.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आव्हान पर बुलाए गए भारत बंद के दौरान बाजार क्षेत्र के दुकान बंद रही तथा यातायात सामान्य रहा. बंद समर्थकों ने सी पी आई (एम) पार्टी कार्यालय से एक जुलूस निकालकर मुख्य बाजार पथ होते हुए नारेबाजी के साथ एन एच 18 तथा 49 के संगम स्थल कालियाडिंगा पर एन एच को जाम किया गया. इसे भी पढ़ें : चिदंबरम">https://lagatar.in/chidambarams-worry-if-modi-comes-to-power-again-the-existence-of-regional-parties-will-be-in-danger/">चिदंबरम

की चिंता, मोदी फिर सत्ता में आये, तो क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा
वहीं कुछ समय पश्चात प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम मुक्त किया गया. साथ ही भारत बंद को सफल बनाने के लिए सी पी आई (एम) स्वपन कुमार महतो, जनवादी महिला समिति के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव पानमुनी किस्कु, अंचल सचिव चितरंजन महतो, जिला सदस्य अभिजीत जाना, पप्पू दास, कन्हाई मुंडा ,साधु नाथ, शुक्रा मुंडा ,सुकुमार राणा ,डॉक्टर मुंडा तारकेश्वर घोष ,महादेव बेहरा, सुखलाल मुंडा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/doors-are-always-open-for-nitish-lalus-statement-raises-political-temperature-in-bihar/">नीतीश

के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, लालू के बयान का बिहार का सियासी पारा बढ़ा

बहरागोड़ा : बीडीओ ने योजना संबंधित विकास के बारे में की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Baithak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : शुक्रवार को प्रखण्ड सभागार बहरागोड़ा में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी केशव भारती के द्वारा विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में एक बैठक किया गया. इसमें आबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मनरेगा से संचालित बिरसा सिंचाई कूप योजना आदि पर समीक्षा किया गया. वहीं आबुआ आवास का शत प्रतिशत पंजीकरण एवं जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया गया. साथ ही मनरेगा से संचालित योजनाओं के बारे में समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें : चिदंबरम">https://lagatar.in/chidambarams-worry-if-modi-comes-to-power-again-the-existence-of-regional-parties-will-be-in-danger/">चिदंबरम

की चिंता, मोदी फिर सत्ता में आये, तो क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा
सभी रोजगार सेवक को निदेश दिया गया कि बिरसा सिंचाई कूप योजना सभी पंचायतों में संचालित करें.साथ ही सर्वजन पेंशन योजना के तहत् कैंप के बारे में आवश्यक तैयारी पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया. 15वें वित्त आयोग योजना में कम खर्च किये गये पंचायत के पंचायत सचिव को निदेश दिया गया कि दिये गये लक्ष्य को पूर्ण करें.इस बैठक में प्रभारी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, बीपीएम जेएसएलपीएस, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp