Search

 
 
 

घाटशिला : पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति कम होने से रद्द हुई बैठक, 19 तक टल गया दुकानों का आवंटन

 
Ghatshila : प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक मार्केट कॉम्पलेक्स की दुकानों के आवंटन को लेकर आयोजित की गई. बैठक में 22 पंचायतों के 24 पंचायत समिति सदस्यों में मात्र 10 सदस्यों की उपस्थिति होने के कारण काफी देर इंतजार के बाद बैठक रद कर दी गई. अगली बैठक अब 19 जून को होगी. सभी पंचायत समिति सदस्यों से इस दिन उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है. शुभम संदेश में मंगलवार को ````आवंटन नहीं होने से बर्बाद हो रहा है प्रखंड कार्यालय का मार्केट कॉम्पलेक्स```` प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद आननफानन में यह बैठक बुलाई गई थी. ज्ञात हो कि इस कॉम्पलेक्स का निर्माण पंचायत समिति सदस्यों की निधि से एक वर्ष पहले कराया गया है. जिसका आवंटन आज तक नहीं होने से कॉम्पलेक्स धीरे-धीरे यह अतिक्रमण की भेंट चढ़ता जा रहा है. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ युनिका शर्मा, प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विजय पांडेय, छाया रानी साव, बीपीआरओ जयप्रकाश पंडित, प्रथम सहकारिता पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-villagers-chased-away-people-trying-to-convert/">डुमरिया

: धर्मांतरण का प्रयास कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने भगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही