Search

 
 
 

घाटशिला : पुलिस ने होटल में की छापेमारी, दो युवक गिरफ्तार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अपराधियों की खोज में सोमवार की अहले सुबह घाटशिला के विभिन्न होटल एवं लाॅज में पुलिस ने छापेमारी की. घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे फाटक के समीप पीपी क्राउन होटल से दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस दोनों को अपने साथ जमशेदपुर ले गई. इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी. घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में घाटशिला, गालूडीह, धालभूमगढ़ एवं मऊभंडार ओपी पुलिस ने एक साथ छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें : उदीयमान">https://lagatar.in/chaiti-chhath-concluded-with-offering-arghya-to-the-rising-sun-the-devotees-wished-for-happiness-and-prosperity/">उदीयमान

सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ संपन्न, व्रतियों ने सुख-समृद्धि की कामना की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-abhishek-Giraftar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> होटल से गिरफ्तार एक युवक का नाम अभिषेक कुमार शाह है. वह दाईगुट्टू धोबी लाइन आजाद नगर मानगो का रहने वाला है. दूसरे युवक का नाम पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि दोनों युवक महींद्रा एक्सयूवी 700 से रात 1.30 बजे आये और वहां कमरा लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही