Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : लोस चुनाव को लेकर एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारी के साथ की बैठक

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल के कई थाना के थाना प्रभारी और इंस्पेक्टरों के साथ लोक सभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर बैठक किया. बैठक के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि लोक सभा चुनाव को कैसे भयमुक्त और साफ सुथरा माहौल में काराया जाय, इसको लेकर सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस की ही होती है. चुनाव के दौरान असमाजिक और शरारतीतत्त्व पर विशेष निगरानी रखने की जरुरत है. उन्होनें कहा कि मतदान के पूर्व और मतदान के दिन पोलिंग पार्टी को पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कलस्टर और बुथ तक ले जाना पुलिस के लिए चुनौती रहती है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-const-naveen-jaiswal-cornered-the-government-in-the-house-said-give-20-thousand-abus-housing-is-a-housing-loan-scheme/">झारखंड

विस : नवीन जायसवाल ने सदन में सरकार को घेरा, बोले- 20 हजार दो, अबुआ आवास लो वाली स्कीम है
इस चुनौती को हम जिम्मेदारी पूर्वक लेकर अपना ड्यूटी कैसे करेंगे, उस पर गंभीरता से सोच विचार करने की जरुरत है. सभी थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर को अपने अपने क्षेत्र के बुथ के रुट चार्ट बनाने, बुथो को चिन्हित करने को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया. इसको लेकर एसडीपीओ ने कहा कि वरिय अधिकारी के निर्देश पर हमारे क्षेत्र में जो भी थाने है, मसलन घाटशिला, मऊभंडार, धालभूमगढ़, श्यामसुंदरपुर, बहरागोड़ा, बड़शोल, चाकुलिया सभी थाना के थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर के साथ बैठक कर लोक सभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dso-recommended-suspension-of-nazir-of-khuntapani-block/">चाईबासा

: डीएसओ ने खूंटपानी प्रखंड के नजीर को निलंबित करने की अनुशंसा की

घाटशिला : सीओ ने सभी बीएलओ के साथ बैठक कर दिया दिशा निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-SDO-BLO.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को सीओ निशात अंबर में प्रखंड के 121 बीलओ के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी कई दिशा निर्देश दिया. सीओ ने बीएलओ से कहा कि लोक सभा के चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है, ऐसे में बीएलओ को जिम्मेदारी सबसे अधिक है. चुनाव में बीएलओ को किस प्रकार काम करना है, इसी को लेकर आज की बैठक आयोजित की गई है. बैठम में मतदान के पूर्व मतदाओं को घर घर जाकर पर्ची का वितरण कैसे करना है, जो वोटर क्षेत्र में नही है, उनकी अनुपस्थिति सूची कैसे बनानी है. सीओ ने कहा कि दिव्यांग वोटर एवं 80 साल के उपर के वोटर को चिन्हित करना है, ताकि मतदान के दिन उनको प्राथमिकता के आधार पर कैसे सभी सुविधा देकर मतदान केन्द्र तक लाया जाय, इस बात को गंभीरता से लेना है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-const-naveen-jaiswal-cornered-the-government-in-the-house-said-give-20-thousand-abus-housing-is-a-housing-loan-scheme/">झारखंड

विस : नवीन जायसवाल ने सदन में सरकार को घेरा, बोले- 20 हजार दो, अबुआ आवास लो वाली स्कीम है
सीओ ने कहा कि आगामी 4 मार्च तक प्रखंड सभी बुथ पर विशेष अभियान का संचालन कर मतदाता सूची को मतदाता के नाम के साथ मिलान करके उन्हे भरोसा दिलाना है कि उनका नाम मतदाता सूची में है, और वह मतदान करने का अधिकार रखते है. बैठक के दौरान कई अन्य बातों की जानकारी सीओ ने बीएलओ को दिया. बैठक में बीएलओ के आलावे सुपरवाईजर, पर्यवेक्षिका समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-high-court-refuses-grant-bail-virendra-rams-associate-tara-chand/">रांची

: हाईकोर्ट ने बीरेन्द्र राम के सहयोगी तारा चंद को बेल देने से किया इंकार

गुड़ाबांदा : अनुमंडल पदाधिकारी ने बालू लदा दो ट्रैक्टर किया जब्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Gudabanda-Balu-Traictor-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सच्चिदानंद महतो ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. स्वर्णरेखा नदी रेडुआ घाट से अवैध रूप से बालू परिवहन किया जा रहा था. बालियापोषी के पास अनुमंडल पदाधिकारी ने इन वाहनों को जब्त किया. इसे भी पढ़ें : Patym">https://lagatar.in/patym-ends-all-agreements-with-payments-bank-takes-steps-to-reduce-dependence/">Patym

ने पेमेंट्स बैंक के साथ सारे समझौते खत्म किये, निर्भरता कम करने के लिए उठाया कदम
विदित हो कि स्वर्णरेखा नदी से ट्रैक्टर के माध्यम से बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है. इन घाटों की नीलामी नही होने के कारण सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है. वहीं बालू की कमी से आवास और अन्य विकास योजनाएं प्रभावित हो रही है. अवैध बालू कारोबारी ऊंची कीमत पर बालू बेच रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dso-recommended-suspension-of-nazir-of-khuntapani-block/">चाईबासा

: डीएसओ ने खूंटपानी प्रखंड के नजीर को निलंबित करने की अनुशंसा की

डुमरिया : विधानसभा में गूंजा कोवाली - डुमरिया सड़क का मामला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/MLA-SANJIV-SARDAR-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : कोवाली डुमरिया भाया भागाबांधी सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी के मामले को विधायक संजीव सरदार ने बजट सत्र के छठे दिन शुक्रवार को विधानसभा में उठाया. सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dso-recommended-suspension-of-nazir-of-khuntapani-block/">चाईबासा

: डीएसओ ने खूंटपानी प्रखंड के नजीर को निलंबित करने की अनुशंसा की
प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने कहा कि पोटका और डुमरिया की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोवाली डुमरिया भाया भागाबांधी सड़क निर्माण कार्य पांच वर्षों में पूरा नहीं किया गया है. बरसात में सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं. इस सड़क में गड्ढे होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/bounty-tpc-militant-surrenders-before-ranchi-police-naxalite-killer-of-5-policemen-arrested/">रांची

पुलिस के समक्ष इनामी टीपीसी उग्रवादी ने किया सरेंडर, 5 पुलिसकर्मियों का हत्यारा नक्सली गिरफ्तार

गुड़ाबांदा : शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Gudabanda-Kalassh-Yatra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gudabanda (Sanat Kumar Pani)गुड़ाबांदा के सिंहपुरा में शुक्रवार को बाबा शक्तिश्वर शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलशयात्रा निकाली गई. कलशयात्रा स्वर्णरेखा नदी भाखर घाट से सिंहपुरा के लिए 3 किमी दुरी तय की गई. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-const-naveen-jaiswal-cornered-the-government-in-the-house-said-give-20-thousand-abus-housing-is-a-housing-loan-scheme/">झारखंड

विस : नवीन जायसवाल ने सदन में सरकार को घेरा, बोले- 20 हजार दो, अबुआ आवास लो वाली स्कीम है
कलशयात्रा में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो, पुर्व मुखिया बिणापानी माण्डी, पूर्व पसंस पुर्णिमा महतो, वार्ड सदस्य पद्मावती कर्मकार, रूकुण महतो, जयंती महतो, डोली महतो, ग्राम प्रधान फनींद्र महतो, भुषण चंद्र महतो, अजीत महतो, झारेश्वर महतो, धरणीधर महतो, हरीश चंद्र महतो, सौरभ महतो, रवीन्द्र नाथ महतो, प्रफुल्ल महतो, चित्तरंजन महतो, आशीष घोष समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा के दौरान अशोक महतो, सजीत महतो आदि ने हरी नाम प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : IPS">https://lagatar.in/ips-rakesh-ranjan-assumes-charge-as-zap-1-commandant/">IPS

राकेश रंजन ने जैप 1 कमांडेंट का पदभार किया ग्रहण

डुमरिया : माझी पारगाना महाल ने थाना प्रभारी का किया स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Dumaria-Thana-Prabhari-Swagat.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani)डुमरिया थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी सुगना मुंडा का स्वागत माझी पारगाना माहाल अष्टकोशी डुमरिया के द्वारा शुक्रवार को किया गया. जिसमें क्षेत्र के बारे में विचार विमर्श साथ आपसी संबंध बनाए रखने पर भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : गारू">https://lagatar.in/government-should-deploy-full-time-bso-co-in-garu-zip-member/">गारू

में पूर्णकालिक BDO-CO की पदस्थापना करे सरकार : जिप सदस्य
मौके पर परगना बाबा लखन मार्डी, माझी बाबा लक्ष्मण हांसदा, जयपाल सिंह मुर्मू, दिकू बेसरा, उपेन सोरेन, अर्जुन मुर्मू, दिलीप हांसदा, शंकर सोरेन, जोसेन मुर्मू, गालू मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-18th-foundation-day-of-kolhan-human-rights-organization-on-sunday/">आदित्यपुर

: कोल्हान मानवाधिकार संगठन का 18वां स्थापना दिवस रविवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही