Search

 
 
 

घाटशिला : अनियंत्रित टेम्पो ने बाइक को ठोका, व्यक्ति की मौत, महिला जख्मी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के मनोहर कॉलोनी के निकट एनएच 18 फोरलेन के सर्विस रोड पर रविवार को अनियंत्रित ऑटो की बाइक से सीधी टक्कर में बाइक चालक अधेड़ की मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल के डॉ. आरएन टुडू ने जांच के बाद मंजूर अली को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-notorious-criminal-vijay-tirki-arrested-with-weapons-and-cartridges/">चांडिल

: कुख्यात अपराधकर्मी विजयी तिर्की हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार
डॉ. टुडू ने महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक का भतीजा अहमद अली ने बताया कि दुर्घटना में मौसी बुरी तरह जख्मी हो गई. मृतक बाइक सवार फुलपाल निवासी 55 वर्षीय मंजूर अली साकिला खातून को घाटशिला से लेकर फुलपाल घर लौट रहे थे. इसी क्रम में अनियंत्रित टेम्पो (जेएच 05 सीएन 1543) ने बाइक को सीधे ठोक दिया. इसे भी पढ़ें : RBI">https://lagatar.in/rbi-governor-shaktikanta-das-gets-a-rank-in-global-finance-central-banker-cards-2023/">RBI

गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर कार्ड्स 2023 में A+ रैंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही