Ranchi News : झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) आज (26 अक्टूबर) से सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस नई ट्रेन के शुरू होने से विशेषकर कोल्हान, रांची और पलामू प्रमंडल के लोगों का राजस्थान (जयपुर) आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें
झारखंड के इन 11 प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी से खुलकर यह ट्रेन झारखंड के एक बड़े हिस्से को कवर करेगी. राज्य के अंदर यह ट्रेन टाटानगर, चांडिल, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड और जपला स्टेशनों पर रुकेगी. इससे व्यवसायियों, छात्रों और आम यात्रियों को सीधे जयपुर तक की कनेक्टिविटी मिलेगी.
झारखंड की सीमा पार करने के बाद यह ट्रेन डेहरी ऑन सोन, सासाराम और भभुआ रोड होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. यूपी में यह पं. दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और ईदगाह आगरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए राजस्थान के दौसा और अंत में खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी.
सांतरागाछी से दोपहर 2 बजे ट्रेन होगी रवाना
सांतरागाछी : दोपहर 2 बजे रवाना होगी
खड़गपुर : आगमन दोपहर 3:40 बजे, प्रस्थान 3:45 बजे
टाटानगर : आगमन शाम 5:50 बजे, प्रस्थान 5:55 बजे
पुरुलिया : आगमन शाम 7:38 बजे, प्रस्थान 7:40 बजे
मूरी : आगमन रात 8:33 बजे, प्रस्थान 8:35 बजे
रांची : आगमन रात 10:50 बजे, प्रस्थान रात 11:05 बजे
लोहरदगा : आगमन रात 12:10 बजे, प्रस्थान रात 12:15 बजे
खातीपुरा : ट्रेन कई स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 11 बजे पहुंचेगी.

