Search

 
 
 

करमा पर्व पर महिलाओं को तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3.78 लाख से ज्यादा महिलाओं को 2500-2500 रुपये मिले. करमा पर्व के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त महीने की सम्मान राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी गई है.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3.78 लाख से ज्यादा महिलाओं को 2500-2500 रुपये मिले. करमा पर्व के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त महीने की सम्मान राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी गई है.

 

इस योजना से रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं को फायदा मिला है. सरकार ने इनके खातों में कुल 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये भेजे हैं. हर महिला को 2500 रुपये की सम्मान राशि मिली है. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है,

कहां कितनी महिलाओं को फायदा मिला (रांची जिला)

अनगड़ा – 16,687
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 11,925
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 8,493
बेड़ो – 20,672
बुण्डू – 8,521
बुण्डू नगर पंचायत – 3,454
बुढ़मू – 17,699
चान्हो – 19,772
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,006
ईटकी – 10,471
कांके – 31,487
कांके शहरी क्षेत्र – 1,231
खलारी – 9,604
लापुंग – 11,257
मांडर – 23,234
नगड़ी – 17,374
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7,270
नामकुम – 17,524
नामकुम शहरी क्षेत्र – 7,627
ओरमांझी – 18,270
राहे – 9,577
रातू – 18,630
सिल्ली – 21,234
सोनाहातू – 12,932
तमाड़ – 18,486
सदर शहरी क्षेत्र – 20,204

कुल लाभुक महिलाएं: 3,78,641
कुल भुगतान राशि: 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये

 

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि करमा पर्व पर दी गई यह सम्मान राशि महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लाएगी. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी लाभुक महिलाओं को पैसा समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही