Search

गिरिडीह :  फांसी के फंदे से झूलकर 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Giridih : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के मगपीटो गांव में 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान मगपीटो निवासी मो. सिद्दीक अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र मो. शमशाद अंसारी के रूप में हुई है.

कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था शमशाद

परिजनों का कहना है कि शमशाद कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. परिजनों ने बताया कि कल रात को शमशाद खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था. सुबह काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद घरवालों ने खिड़की से देखा तो पाया कि वह फांसी के फंदे से झूला हुआ है. इसे भी पढ़े : रूपा">https://lagatar.in/mla-deepikas-outspoken-words-on-roopa-tirkey-case-pankaj-mishra/85159/">रूपा

तिर्की और पंकज मिश्रा मामले पर विधायक दीपिका के बेबाक बोल, कहा- आरोप लगने पर व्यक्ति को संयमित रहना चाहिए

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

परिजनों ने घटना की सूचना पचंबा थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचाी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. जांच के बाद ही कारण का पता चल पायेगा. इसे भी पढ़े : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-bank-reduced-indias-gdp-estimate/85148/">वर्ल्ड

बैंक ने भारत का जीडीपी अनुमान घटाया, वित्त वर्ष 2021-22 में 10.1 फीसदी नहीं, 8.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी इकोनॉमी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//