Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 20 को स्कूल व आंगनबाड़ी में खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Advertisement
Advertisement

20 सितंबर को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, हुई बैठक

Ganwa (Giridih).: गावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में 16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी की संयुक्त बैठक बीपीएम प्रमोद बरनवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कहा गया कि 20 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी. 1-5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में और 6-19 वर्ष के बच्चों व किशोर-किशोरियों को स्कूल में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी. गैर पंजीकृत संस्था और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों व किशोर किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दवा दी जाएगी. मौके पर संजू देवी, सुधा शर्मा, गायत्री देवी, गुलशन आरा, किरण देवी, आरती देवी समेत दर्जनों सेविका उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/giridih-thousands-worth-theft-from-house-and-shop-by-cutting-electricity/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बिजली काट कर घर व दुकान में की लाखों की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही