Search

 
 
 

गिरिडीह : नए सत्र के 4 माह बीत गए, सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं मिली किताब

 

गावां प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में 20 हजार बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे

किताबें मांग कर किसी तरह काम चला रहे विद्यार्थी

Ganwa (Giridih) : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे है. स्कूलों में नया शिक्षण सत्र अप्रैल में शुरू है. जुलाई बीतने को है, लेकिन सत्र के करीब 4 माह गुजरने के बाद भी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से किताब उपलब्ध नहीं कराई गई है. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है. कुछ बच्चे अपनी सीनियर्स से या सगे-संबंधियों से किताबें मांगकर काम चला रहे हैं. ज्यादातर छात्र-छात्राएं बिना किताब के ही स्कूल पहुंचते हैं और शिक्षक ने जो पढ़ाया उसे सुनकर घर लौट आते हैं. विद्यार्थियों ने बताया कि नई किताबें नहीं रहने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है. जो किताबे आई हैं वह भी बीआरसी के गोदाम में पड़ी हुई हैं. उन्हें बच्चों को अब तक बांटा नहीं गया है.

कक्षा पहली, 5वीं व 7वीं की किताबें पड़ी हैं गोदाम में

गावां बीआरसी में कक्षा पहली, पांचवीं और सातवीं की किताबें आई तो हैं, लेकिन उनका वितरण नहीं हुआ है. बाकी कक्षाओं की किताबों का सरकर से अब तक आवंटन नहीं हुआ है. विद्यालय में नई पुस्तकें न आने की वजह से बच्चे बिना पुस्तकों के ही पढ़ाई कर रहे है. गावां प्रखंड में पहली से 9वीं कक्षा तक लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं हैं. किताब के अभाव में इनका भविष्य चौपट हो रहा है. छात्रा दीपिका कुमारी ने बताया कि किताब नहीं रहने से काफी परेशानी हो रही है. वह अपनी सहेली से किताब मांग कर किसी तरह पढ़ाई कर रही है. छात्रा संजना कुमारी ने बताया कि अपनी दीदी की पुराना किताब से काम चला रही है. छात्र अमन कुमार ने बताया कि स्कूल में किसी तरह तो बिना किताब की ही पढ़ाई हो रही है. इससे उनलोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूलों में तीन कक्षाओं की किताबें जल्द भेजी जाएंगी : बीईईओ

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) तितुलाल मंडल ने कहा कि बीआरसी में पहली, पांचवीं और सातवीं कक्षा की किताबें आई हैं. उन्हें बीआरसी से स्कूलों को भेजने की तैयारी की जा रही है. बाकी कक्षाओं की किताबों का अब तक आवंटन नहीं हुआ है. जैसे ही आवंटन मिलेगा सभी स्कूलों में किताबें पहुंचा दी जाएंगी. वहीं, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि चार माह बीत जाने के बाद भी स्कूलों में बच्चों को किताब नहीं मिलना चिंता का विषय है. सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खेड़वाड कर रही है. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-knife-in-land-dispute-youth-injured/">देवघर

: जमीन विवाद में चाकूबाजी, युवक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही