Search

 
 
 

गिरिडीह : निमियाघाट के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल समेत 2 खबरें

 
Giridih : निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के समीप जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक घायल हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को थाना ले गयी. वहीं, घायल का डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि बरही निवासी मो. मकसूद और मो. जावेद बाइक से धनबाद की ओर जा रहे थे. रास्ते में निमियाघाट के हेठनगर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में मो. मकसूद (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा मो. जावेद घायल हो गया.

परीक्षा देने गई छात्रा प्रेमी संग फरार, पुलिस ने पकड़ा

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार हो गई. दोनों परीक्षा देने गावां स्थित परीक्षा केन्द्र पहुंचे थे, जहां से दोनों भाग निकले. छात्रा के पिता के आवेदन पर गावां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को कोलकाता से बरामद कर लिया. सोमवार को लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि नवालिग छात्रा को कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-60-youth-of-the-country-are-unemployed-pm-never-talks-about-inflation-and-unemployment-shatrughan-sinha/">धनबाद

: देश के 60% युवा बेरोजगार, महंगाई-बेरोजगारी पर कभी बात नहीं करते पीएम- शत्रुघ्न सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही