Search

 
 
 

Giridih News: एल्युमिनियम फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की मौत

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आमबगान के समीप एल्युमिनियम फैक्ट्री में रविवार को निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 23 वर्षीय युवक सहाबुद्दीन अंसारी की मौत हो गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आमबगान के समीप एल्युमिनियम फैक्ट्री में रविवार को निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 23 वर्षीय युवक सहाबुद्दीन अंसारी की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: 

मृतक बरवाडीह, गिरिडीह का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में नए प्लांट को चालू करने की तैयारी को लेकर निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ, जिसमें सहाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया.

Uploaded Image

घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सहाबुद्दीन रोज़गार के लिए फैक्ट्री में काम करने गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके हादसे में मौत की सूचना मिली. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

वहीं फैक्ट्री मालिक रवि चूड़ीवाले ने बताया कि निर्माण कार्य ठेके पर कराया जा रहा था. उनके अनुसार काम के दौरान युवक का पैर फिसल गया, जिससे यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई.

 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है तथा निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही