Search

 
 
 

गिरिडीहः गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 54 पशु बरामद, एक गिरफ्तार

 
Ranchi/Giridih: गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. एसपी दीपक शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने डुमरी टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर वाहन को पकड़ा. जिसके बाद पुलिस की टीम ने उस कंटेनर वाहन से 54 पशु को बरामद किया. इन सभी पशुओं को कसाई खाना लेकर जा रहे थे. पुलिस ने सब्बीर कुरैशी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक, खलासी, वाहन के मालिक और पशु तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें -उत्तर">https://lagatar.in/cbi-summons-akhilesh-in-illegal-mining-case-former-cm-taunts-notices-come-at-the-time-of-elections/">उत्तर

प्रदेश : अवैध खनन मामले में सीबीआई ने अखिलेश को तलब किया, पूर्व सीएम का तंज, चुनाव के समय नोटिस आते हैं

पांच महीने में 1115 पशु बरामद, 109 तस्कर गिरफ्तार

जिला पुलिस की ओर से गौ तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के रैकेट परेशान हैं. एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पिछले पांच महीने के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पिछले पांच महीने में 1115 पशुओं को बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी में शामिल 109 व्यक्तियों को गिरफ्तार और 83 वाहन को जब्त किया है. इसे भी पढ़ें -CUJ">https://lagatar.in/president-attended-the-convocation-ceremony-of-cuj-awarded-chancellor-medal-to-three-students/">CUJ

के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, तीन छात्रों को चांसलर मेडल से नवाजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही