Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अग्निपथ योजना युवा वर्ग के साथ विश्वासघात-राज

Giridih : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा है कि केंद्र की सरकार ने अग्निपथ योजना के जरिए युवा वर्ग के साथ विश्वासघात किया है. केंद्र की योजना युवा वर्ग के लिए घातक है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवा के साथ खड़ी है. युवा कांग्रेस प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा को लेकर आंदोलन करेगी. श्री राज 5 जुलाई को नए परिसदन में मीडिया से बात कर रहे थे. परिसदन में कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई. इसमें विधानसभा और प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार कर नव नियुक्त सह प्रभारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. गिरिडीह सदर प्रखंड के लिए पुरुषोत्तम चौधरी को सह प्रभारी, धनवार विधानसभा में मारुति नंदन शास्त्री, जमुआ विधानसभा में शशि शर्मा, डुमरी विधानसभा में यश सिन्हा, गांडेय विधानसभा में बंटी अली और बगोदर विधानसभा में पीयूष यादव प्रभारी और साकिब अहमद सह प्रभारी बनाए गए हैं. बैठक में जिला अध्यक्ष हशनेन अली ने सभी से आंदोलन की तैयारी करने को कहा. यह भी पढ़ें : "चेकलिस्ट"">https://lagatar.in/dhanbad-new-provision-of-checklist-stopped-the-pace-of-registry/">"चेकलिस्ट"

के नए प्रावधान ने रोकी रजिस्ट्री की रफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही