Search

 
 
 

गिरिडीह : अग्निवीर योजना से युवा सपने देखने की उम्र में रिटायर हो जाएंगे-मनोज मंजिल

 
Giridih : इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में विधायक मनोज मंजिल ने कहा है कि अग्निवीर योजना से युवा सपने देखने की उम्र में रिटायर हो जाएंगे. अग्निवीर योजना और बुलडोजर सरकार की नीतियों के खिलाफ गांव यात्रा पर निकले मंजिल 5 जुलाई को टावर चौक पर मीडिया से बात कर रहे थे. इससे पूर्व सरिया के भगत सिंह चौक से गांव यात्रा की शुरुआत की गई. उन्होंने कहा कि सैन्य भर्ती योजना सेना को तहस-नहस करने की योजना है. कहा कि बगैर राष्ट्रीय बहस के सेना में ढांचागत बदलाव देश की नीतियों के साथ खिलवाड़ है. सेना की नौकरी सामान्य नौकरी नहीं है. सेवा की भावना हो, तभी युवा सेना में भर्ती होते हैं. श्री मंजिल ने कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार के कार्यकाल में रोजगार दर 37 फ़ीसदी है. संवाददाता सम्मेलन में मौजूद इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि दो माह तक चलने वाली गांव यात्रा कार्यक्रम में जिले में तीस हजार युवा को सदस्य बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि झामुमो की वर्तमान सरकार पूर्व की सरकारों से ज्यादा विनाशकारी है. राज्य में भाषा विवाद खड़ा कर मुख्य मुद्दे से लोगों को भटकाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी 10-11 सितंबर को पलामू में सम्मेलन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी, सम्मेलन में 20 राज्यों से युवा नेता शामिल होंगे. यह भी पढ़ें : "चेकलिस्ट"">https://lagatar.in/dhanbad-new-provision-of-checklist-stopped-the-pace-of-registry/">"चेकलिस्ट"

के नए प्रावधान ने रोकी रजिस्ट्री की रफ्तार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही