Search

 
 
 

गिरिडीह : जागरूकता रथ रवाना, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति करेगा जागरूक

 
Dumri (Giridih) : लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए डुमरी प्रखंड में परिवहन विभाग का जागरूकता रथ मंगलवार को रवाना हुआ. सीओ शशिभूषण वर्मा ने डुमरी अंचल कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा. उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करते वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए या नशा करके वाहन नहीं चलाने की सीख देगा. सीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने व नशापान कर वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. अक्सर देखा गया है कि उक्त नियमों की अनदेखी के कारण अक्सर दुर्घटना होती है और लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं. यह भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-has-not-set-out-on-a-journey-of-progress-but-on-a-journey-of-misery/">नीतीश

कुमार प्रगति यात्रा नहीं, दुर्गति यात्रा पर निकले हैंः तेजस्वी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही