Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मालवाहक पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित चतरो-खिजुरी मेन रोड़ पर सिरनाटांड़ के पास बाइक और मालवाहक पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement

Giridih : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित चतरो-खिजुरी मेन रोड़ पर सिरनाटांड़ के पास बाइक और मालवाहक पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी गांव निवासी अशोक हाजरा (30 वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि घायल लड़के का नाम रमेश कुमार (15 वर्ष) है और वह बिहार के बिचकोड़वा थाना स्थित बिचकोड़वा गांव का रहने वाला है.

 

जानकारी के अनुसार,  अशोक हाजरा और रमेश कुमार बाइक से जा रहे थे. तभी सिरनाटांड़ के पास उनकी बाइक की मालवाहक पिकअप के साथ जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप घायल हो गये.

 

स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फान में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेज दिया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद अशोक हाजरा की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया. गिरिडीह ले जाने के क्रम में अशोक हाजरा की मौत हो गई.  

 

अशोक हाजरा के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की रात शव के साथ चतरो बजरंग मोड़ में जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और  पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. 

 

सड़क जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर रोहित कुमार, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, भेलवाघाटी के थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, नवडीहा के ओपी प्रभारी सविता कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटावाया. इसके बाद सड़क पर आवगमन शुरू हो पाया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही