Search

 
 
 

धनबाद में हादसों का ब्लैक मंडे: 3 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत, कई घायल

जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए तीन भीषण सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए जबकि एक दंपती और एक छात्र की मौत हो गई. लगातार हुई इन घटनाओं से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. पहली घटना देर रात शहर के द रीत इलाके के पास हुई जहां बारातियों से भरी एक बोलेरो को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.
 

Dhanbad : जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए तीन भीषण सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए जबकि एक दंपती और एक छात्र की मौत हो गई. लगातार हुई इन घटनाओं से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. पहली घटना देर रात शहर के द रीत इलाके के पास हुई जहां बारातियों से भरी एक बोलेरो को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में करीब दर्जनभर बाराती घायल हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) भेजा गया.

 

दूसरी घटना काशीटांड़ के पास हुई जहां बाइक पर सवार एक दंपती और उनका बच्चा अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई. मृतकों की पहचान राजगंज थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार महतो और सरस्वती देवी के रूप में हुई जबकि बच्चे का इलाज जारी है.

 

वहीं, तीसरी घटना सोमवार दोपहर की है जब परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नितेश चौधरी, निवासी राजगंज, के रूप में हुई. इन लगातार हादसों के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

 

लोगों का कहना है कि जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन इस पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से सख्त ट्रैफिक नियम लागू करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही