Search

 
 
 

रांची : धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव NDRF ने 18 घंटे बाद बाहर निकाला

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में एक युवक की डूबने की सूचना है. युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है और वह धुर्वा के आदर्श नगर का रहने वाला है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव करीब 15 से 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम ने शव को धुर्वा डैम से बाहर निकाला है. 

 

जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम और पुलिस को सोमावार देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक धुर्वा डैम में डूब गया है. बीते शाम पुलिस ने धुर्वा डैम के आसपास छानबीन की थी. लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल पाया था.

 

वहीं, आज सुबह NDRF की टीम धुर्वा डैम पहुंची और छानबीन शुरू की. इस दौरान टीम डैम से थोड़ा आगे बढ़ी तो एक तैरता हुआ शव देखा. इसके बाद उसे बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. 

 

युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है और वह धुर्वा के आदर्श नगर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि सोमवार को अमन धुर्वा डैम आया था और इसी दौरान वह पानी में डूब गया. 

 

आपको बता दें कि कल (सोमवार) धुर्वा डैम के नजदीक से एक स्कूटी और चप्पल बरामद हुआ था. जिसके बाद लगातार छानबीन की जा रही थी. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही