Search

 
 
 

चिरौंदी में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत

राजधानी रांची के चिरौंदी इलाके में गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत हो गई है. मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है और वह कांके थाना इलाके का रहने वाला था.
 

Ranchi :   राजधानी रांची के चिरौंदी इलाके में गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत हो गई है. मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है और वह कांके थाना इलाके का रहने वाला था. 

 

जानकारी के मुताबिक, चिरौंदीपेट्रोल पंप के पास नागार्जुन कंपनी लिमिटेड द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है. इस दौरान खोदे गए गड्ढे में मजदूर गिर गया. सहकर्मियों ने गड्ढे से बाहर निकालकर उसे निजी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उसकी मौत हो गई

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी की लापरवाही के कारण मजदूर की मौत हुई है. कंपनी मजदूर को सेफ्टी उपकरण नहीं देती है. उन्हें बिना सेफ्टी उपकरण के ही गड्ढे में काम करने के लिए उतार दिया गया था. मौके पर काफी संख्या में लोग जूटे हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही