Search

 
 
 

गिरिडीह :  युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है.
 

Giridih :  जिले के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रात बारह बजे तौफीक अपने मोबाइल पर बात कर रहा था.

 

इसी बीच दो लड़के आए और उससे बहस करने लगे. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लड़कों ने तौफीक पर चाकू से कई बार हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही परिवार वालों मौके पर पहुंचे और तौफीक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी.

 

फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस हमलवारों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही