Search

 
 
 

झारखंड :  150 SI का प्रमोशन प्रशिक्षण हजारीबाग पुलिस अकादमी में 4 मई से

झारखंड पुलिस में तैनात अवर निरीक्षकों (SI) के निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर प्रोन्नति से पहले 8 सप्ताह का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस में तैनात अवर निरीक्षकों (SI) के निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर प्रोन्नति से पहले 8 सप्ताह का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके तहत झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने 150 SI को इस ट्रेनिंग के लिए चुना है. सभी को 3 मई की दोपहर तक हजारीबाग स्थित पुलिस अकादमी में पहुंचने का निर्देश दिया गया है. 


तीन चरणों में होगा प्रशिक्षण

जारी आदेश के अनुसार, प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा. पहला चरण 4 मई से 30 मई तक पुलिस अकादमी हजारीबाग में होगा. इसके बाद 1 जून से 20 जून तक जिला स्तर पर व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया जाएगा. वहीं तीसरा व अंतिम चरण 22 जून से 27 जून तक हजारीबाग पुलिस अकादमी में आयोजित होगा. 


निलंबित व सेवानिवृत्त अधिकारी प्रशिक्षण में नहीं होंगे शामिल

प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं इकाई प्रमुखों को निर्देश दिया है कि नामित पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व प्रशिक्षण संस्थान में योगदान कराना सुनिश्चित करें. निलंबित, पदावनत या प्रशिक्षण अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षण में शामिल नहीं किया जाएगा.



आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण के दौरान 3 सप्ताह का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिसके लिए समूह बनाकर ग्रुप कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे.  साथ ही क्रिमिनल लॉ से जुड़े प्रशिक्षण में IPC, CrPC और साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर नई न्याय संहिताओं के तहत पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा. 



जिला ट्रेनिंग के बाद सभी अधिकारियों को 21 जून तक वापस हजारीबाग अकादमी में रिपोर्ट करना होगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, अगर कोई नया आदेश नहीं आता है, तो उन्हें उनके मूल जिले या यूनिट में वापस भेज दिया जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही