Search

मारवाड़ी कॉलेज के बी.कॉम और CA की परीक्षा की तारीख टकराई, छात्र दुविधा में

Ranchi :  मारवाड़ी कॉलेज में बी.कॉम की पढ़ाई और सीए की तैयारी कर रहे छात्र दुविधा में फंस गए हैं. दरअसल मारवाड़ी कॉलेज में 5 मई से बी.कॉम की परीक्षा शुरू हो रही है. वहीं दूसरी ओर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की भी परीक्षा देशभर में 5 मई से 15 मई तक चलेगी.

 

 

Uploaded Image

Uploaded Image

 

दोनों परीक्षाओं की तारीखें एक साथ पड़ने से मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की और अपनी परेशानी रखी. छात्रों के अनुसार, प्राचार्य ने उनकी बात सुनने के बाद उन्हें परीक्षा नियंत्रक (Examination Controller) से संपर्क करने की सलाह दी.

 

इसके बाद छात्र परीक्षा नियंत्रक से मिले और परीक्षा की शिफ्ट या तारीख में बदलाव करने की मांग रखी, ताकि वे दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें. हालांकि, छात्रों का आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक ने किसी भी प्रकार के बदलाव से साफ इनकार कर दिया.

 

Uploaded Image

Uploaded Image

 

छात्रों का आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक ने उन्हें कहा कि CA की परीक्षा काफी कठिन होती है और इसे पास करना आसान नहीं है, इसलिए पहले कॉलेज की परीक्षा पर ध्यान दें और ग्रेजुएशन के बाद अन्य परीक्षाओं के बारे में सोचें.

 

इस जवाब से छात्रों में और अधिक असमंजस और चिंता की स्थिति पैदा हो गई है. उनका कहना है कि यदि वे CA की परीक्षा देते हैं तो कॉलेज की परीक्षा छूट जाएगी और अगर कॉलेज की परीक्षा देते हैं तो CA का महत्वपूर्ण अवसर खोना पड़ेगा, जो उनके करियर से जुड़ा हुआ है.

 

Uploaded Image

 

फिलहाल, इस मामले में पक्ष जानने के लिए परीक्षा नियंत्रक से संपर्क करने की कोशिश की गई है. लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. जैसे ही उनका पक्ष सामने आएगा, उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//