Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बंगाल पुलिस वाहन की चपेट में आ कर बाइक सवार युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Giridih : बगोदर थाना क्षेत्र के औरा मोड़ के पास 30 मार्च बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.  मृतक की पहचान हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा गांव निवासी नरेश साव के रूप में हुई है.  बताया जाता है कि वह बाइक पर कोयला लाद कर एनएच 2 जीटी रोड पर बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा था. रास्ते में ही औरा मोड़ के पास एक वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद औरा मोड़ पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे जीटी रोड पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही बगोदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वाहनों का परिचालन शुरू कराया.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है. बताया जाता है कि नरेश साव बहुत ही गरीब था और कोयला बेचकर अपने परिवार का पेट पाल रहा था. बगोदर पुलिस ने औरा मोड़ के पास लगे कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल पुलिस के वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है. बगोदर थाना की पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-traumatic-death-of-a-bike-rider-after-being-hit-by-a-truck-family-members-are-demanding-compensation/">गिरिडीह

: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजन मुआवजे की कर रहे मांग [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही